नई दिल्ली, जनवरी 1। वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2021 में सरकार का जीएसटी राजस्व 1.29 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा। ये पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक है। हालांकि नवंबर में जीएसटी कलेक्शन 1.31 लाख करोड़ रुपये रहा था। उसके मुकाबले दिसंबर 2021 के जीएसटी कलेक्शन में कमी आई है। पर दिसंबर लगातार छठा महीना है, जब बेची गई वस्तुओं और प्रदान की गई सेवाओं पर जीएसटी राजस्व 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा।

चेक करें आंकड़े
दिसंबर 2021 के महीने में सकल जीएसटी राजस्व 1,29,780 करोड़ रुपये रहा है। इसमें सीजीएसटी (सेंट्रल जीएसटी) के 22,578 करोड़ रुपये, एसजीएसटी (स्टेट जीएसटी) के 28,658 करोड़ रुपये, आईजीएसटी (इंटीग्रेटेड जीएसटी) के 69,155 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर एकत्र 37,527 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 9,389 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्रित 614 करोड़ रुपये सहित) रहा है।
दिसंबर 2020 में कितना रहा था
दिसंबर 2021 का राजस्व पिछले साल के इसी महीने (1.15 लाख करोड़ रुपये) के जीएसटी राजस्व से 13 प्रतिशत अधिक और दिसंबर 2019 की तुलना में 26 प्रतिशत अधिक रहा है। चालू वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के लिए औसत मासिक सकल जीएसटी संग्रह पहली और दूसरी तिमाही में क्रमशः 1.10 लाख करोड़ रुपये और 1.15 लाख करोड़ रुपये के औसत मासिक संग्रह के मुकाबले 1.30 लाख करोड़ रुपये रहा है।
पिछले महीने जीएसटी कलेक्शन
नवंबर में जीएसटी कलेक्शन 1,31,526 करोड़ रुपये रहा। यह अक्टूबर महीने में कलेक्ट हुए 1.30 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा। नवंबर में लगातार लगातार दूसरे जीएसटी कलेक्शन 1.30 लाख करोड़ रु से अधिक रहा है। इसमें से सीजीएसटी (सेंट्रल जीएसटी) 23,978 करोड़ रुपये, एसजीएसटी (स्टेट जीएसटी) 31,127 करोड़ रुपये, आईजीएसटी (इंटीग्रेटेड जीएसटी) 66,815 करोड़ रुपये (माल के आयात पर 32,165 करोड़ रुपये सहित), और सेस 9,606 करोड़ रुपये (माल के आयात पर 653 करोड़ रुपये सहित) रहा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications