GST collection increased in September 2023: वित्त मंत्रालय ने 1 अक्टूबर को बताया है कि सरकार का वस्तु एंव सेवा कर (जीएसटी) संग्रह सितंबर में साल-दर-साल के हिसाब से 10.2 प्रतिशत बढ़कर 1.63 लाख करोड़ रुपये हो गया है। यह लगातार सातवां महीना है जब मासिक जीएसटी संग्रह 1.5 लाख करोड़ रुपये से ऊपर रहा है। जीएसटी का यह 1.63 लाख करोड़ रुपये का सितंबर में कलेक्शन पिछले माह यानी अगस्त के मुकाबले 2.3 प्रतिशत अधिक है।
2023-24 के बजट के अनुसार, केंद्र को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में उसका जीएसटी संग्रह 12 प्रतिशत बढ़ेगा। नवीनतम जीएसटी डेटा के अनुसार 2023-24 में औसत मासिक संग्रह 1.65 लाख करोड़ रुपये हो गया है। अगर जीएसटी का इसी तरह बढ़ता रहा तो उम्मीद है कि मोदी सरकार को बजट अनुमान से ज्यादा जीएसटी कलेक्शन मिल सकता है।

पिछले कुछ वर्षों में मासिक जीएसटी संग्रह में वृद्धि हुई है। 2017-18 में प्रति माह औसतन 1 लाख करोड़ रुपये से कम का जीएसटी कलेक्शन हो रहा था। इसके बाद पहला वर्ष - महामारी से प्रभावित रहा, लेकिन 2020-21 के बाद संग्रह तेजी से बढ़कर 2022-23 में औसतन 1.51 लाख करोड़ रुपये हो गया।
सितंबर 2023 में, केंद्रीय जीएसटी 29,818 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 37,657 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी 83,623 करोड़ रुपये रहा है। वहीं मुआवजा उपकर 11,613 करोड़ रुपये रहा।
वहीं सितंबर में, सरकार ने एकीकृत जीएसटी से केंद्रीय जीएसटी को 33,736 करोड़ रुपये और राज्य जीएसटी को 27,578 करोड़ रुपये का भुगतान भी कर दिया है। परिणाम स्वरूप, इस भुगतान के बाद महीने का कुल राजस्व केंद्र के लिए 63,555 करोड़ रुपये और राज्य जीएसटी के लिए 65,235 करोड़ रुपये रहा।
चालू वित्तीय वर्ष में हर माह का जीएसटी कलेक्शन
- सितंबर 2023: 1.63 लाख करोड़ रुपये
- अगस्त 2023: 1.59 लाख करोड़ रुपये
- जुलाई 2023: 1.65 लाख करोड़ रुपये
- जून 2023: 1.61 लाख करोड़ रुपये
- मई 2023: 1.57 लाख करोड़ रुपये
- अप्रैल 2023: 1.87 लाख करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति के पोर्टफोलियो में 50 रु से सस्ते सरकारी शेयर, जानिए रिटर्न
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications