नई दिल्ली। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) कलेक्शन मार्च में घटकर 97,597 करोड़ रुपये रह गया। सरकार ने फरवरी में जीएसटी के जरिए 1.05 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 97,597 करोड़ रुपये में से सेंट्रल जीएसटी का कलेक्शन 19,183 करोड़ रुपये, स्टेट जीएसटी 25,601 करोड़ रुपये और इंटीग्रेटेड जीएसटी कलेक्शन 44,508 करोड़ रुपये रहा है। वहीं इसमें आयात से प्राप्त 18,056 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया कि 31 मार्च, 2020 तक कुल 76.5 लाख जीएसटीआर-3बी रिटर्न भरे गए हैं।

पिछले कुछ महीनों से जीएसटी कलेक्शन लगातार एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े के ऊपर रह रहा था। हालांकि, इस महीने कोरोना वायरस की वजह से उद्योग प्रभावित हुए हैं। साथ हीं कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन से इंडस्ट्री पर बहुत अधिक असर पड़ा है। इससे कई तरह की औद्योगिक गतिविधियां थम गई हैं।
इस साल मार्च पिछले साल के इसी महीने की तुलना में जीएसटी कलेक्शन में 8.4 फीसद की कमी दर्ज की गई। पिछले साल मार्च में जीएसटी के जरिए सरकार ने 1.06 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे। घरेलू लेनदेन में कमी के साथ आयात के संदर्भ में भी जीएसटी कलेक्शन में कमी दर्ज की गई।
जीएसटी से जुड़े आंकड़े
-वर्ष 2017-18 में केवल 1 बार ही जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये के पार निकला
-वर्ष 2018-19 में केवल 4 बार ही जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये के पार निकला
-वर्ष 2019-20 के दौरान दिसंबर तक केवल 5 बार ही 1 लाख करोड़ रुपये के पार निकला
2019-20 में महीने के हिसाब से जीएसटी कलेक्शन
-अप्रैल में 1,13,865 रुपये
-मई में 1,00,289 रुपये
-जून में 99,939 रुपये
-जुलाई में 1,02,000 रुपये
-अगस्त में 98,203 रुपये
-सितंबर में 91,916 रुपये
-अक्टूब में 95,380 रुपये
-नवंबर में 1,03,491 रुपये
-दिसंबर में 1,03,184 रुपये
-फरवरी में 1.10 लाख करोड़ रुपये
-फरवरी में 1.05 लाख करोड़ रुपये
-मार्च में 97,597 करोड़ रुपये
2018-19 में महीने के हिसाब से जीएसटी कलेक्शन
-अप्रैल में 1,03,458 रुपये
-मई में 94,016 रुपये
-जून में 95,610 रुपये
-जुलाई में 96,500 रुपये
-अगस्त में 93,960 रुपये
-सितंबर में 94,442 रुपये
-अक्टूबर में 1,00,710 रुपये
-नवंबर में 97,637 रुपये
-दिसंबर में 94,700 रुपये
-जनवरी में 1,02,000 रुपये
-फरवरी में 97,247 रुपये
-मार्च में 1,06,577 रुपये
वर्ष 2017-18 में महीने के हिसाब से जीएसटी कलेक्शन
-जुलाई में 94,063 रुपये
-अगस्त में 90,669 रुपये
-सितंबर में 93,141 रुपये
-अक्टूबर में 83,346 रुपये
-नवंबर में 80,808 रुपये
-दिसंबर में 86,703 रुपये
-जनवरी में 86,318 रुपये
-फरवरी में 85,174 रुपये
-मार्च में 1,03,458 रुपये
यह भी पढ़े : GST : कारोबारी ऐसे पाएंगे 3000 रुपये की पेंशन, उठाएं फायदा
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications