GST News In Hindi: मीडिया द्वारा जारी की गई रिपोर्ट से पता चलता है कि हाल ही में जीएसटी कलेक्शन के मामले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि फाइनेंशियल ईयर 2024 के जनवरी महीने तक जीएसटी अधिकारियों के द्वारा करीब 19,690 करोड़ रुपए से ज्यादा के फेक इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम का खुलासा हुआ है। मिल रही जानकारी के मुताबिक जीएसटी अधिकारियों के सामने इस तरह के कुल 1999 मामले सामने आए हैं।
वहीं अगर साल 2023 के फाइनेंशियल ईयर की बात करें तो इस दौरान 13175 करोड रुपए के झूठे इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम के मामले आए थे, जिनकी संख्या 1940 थी।

इस तरह के मामलों में कार्यवाही करने के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने करीब 1597 करोड़ रुपए बरामद किए हैं और 68 अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी की गई है। अगर आप पिछले साल से इस साल के आंकड़ों को मिले तो फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट के मामलों में करीब 49 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इस तरह के घोटाले में ऐसे फर्जी मामले में आईटीसी के दावे शामिल होते हैं, जहां पर असल में गुड्स और सर्विसेज की किसी भी तरह की सप्लाई नहीं की गई होती है।
ITC क्लेम में होती है सबसे ज्यादा धोखाधड़ी
आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि देश की राजधानी दिल्ली और वेस्ट बंगाल में आईटीसी दावों में सबसे ज्यादा हेरा फेरी देखने को मिली है। लेकिन इस तरह के सबसे ज्यादा मामले गुजरात से देखने को आए हैं जहां पर ऐसे कुल 241 केस दर्ज किए गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट को कई बार फर्जी चालान के जरिए क्लेम किया जाता है। गौरतलब है कि इस तरह को मामले से निपटने का एवरेज 13 प्रतिशत से भी कम है।
जाने कहां से आए कितने मामले
मीडिया द्वारा दी जा रही रिपोर्ट के मुताबिक इस तरह के 241 मामले गुजरात से दर्ज किए गए हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल से 227 मामले देखे गए हैं। वहीं हरियाणा से इस तरह के 146 मामले सामने आए हैं। असम से 148 मामले, राजस्थान से 143 मामले महाराष्ट्र से 130 मामले कर्नाटक से 122 मामले और दिल्ली से 105 मामले सामने आए हैं।
हालांकि अब सरकार के द्वारा इस तरह के मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है और घोटाला करने वालों के खिलाफ कार्यवाही भी की जा रही है। लेकिन फिलहाल इस तरह के मामलों से निपटने की औसत दर काफी कम है जिसे बढ़ना होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications