IIT course providing guaranteed job: आईआईटी रुड़की की तरफ से एक ऐसा कोर्स चलाया जा रहा है, जहां पर नौकरी की गारंटी दी जा रही है। इस कोर्स को 6 माह में पूरा किया जा सकता है। इस कोर्स के बाद ज्यादातर छात्र कैंपस से नौकरी पा जातें हैं। लेकिन अगर कोई छात्र किसी कारण से नौकरी नहीं पा सका तो उसे पहले पेड इंटर्नशिप और बाद में नौकरी दिलाई जाती है। इस कोर्स के साथ नौकरी की गारंटी है।
इस कोर्स को इंजीनियरिंग की किसी भी कोर ब्रांच (बीटेक सीएस एवं आईटी को छोड़कर) वाले छात्र कर सकते हैं। इस कोर्स में छूट दी गई है कि अगर किसी ने आज से 5 साल पहले भी इंजीनियरिंग की है, और नौकरी नहीं मिली है, तो इस कोर्स का फायदा उठाया जा सकता है।

आईआईटी रूड़की ने इंडस्ट्री के साथ मिलकर दर्जन भर कोर्स प्लान किया हैं। इसी में से प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एंड कंट्रोल्स नाम का छह महीने का कोर्स शुरू किया गया है। इस कोर्स को करने के साथ ही युवा इंजीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्लानिंग इंजीनियर, शेड्यूलिंग इंजीनियर, कॉस्ट कंट्रोल इंजीनियर एंड इन्वाइस बिलिंग इंजीनियर के पदों पर सीधे नियुक्ति पा सकेंगे। 5 वर्ष पहले इंजीनियरिंग पास करने वाले भी इस कोर्स में एडमीशिन ले सकते हैं।
आईआईटी रूड़की सीईसी के कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर कौशिक घोष के अनुसार हमने यह प्रोग्राम प्रोटेकान के साथ मिलकर तैयार किया है। हमारे प्रोफेसर्स और इंडस्ट्री के विशेषज्ञ युवा इंजीनियरों को तैयार करेंगे और वे अपने पैरों पर खड़े हो सकेंगे। इसकी क्लासेज आईआईटी रूड़की के ग्रेटर नोएडा कैंपस में चलेंगी। यहीं से प्लेसमेंट का सपोर्ट दिया जाएगा।
वहीं प्रोटेकान के प्रेसीडेंट ऑपरेशन मनीष खिलौरिया के अनुसान यह कोर्स ऑफलाइन एवं ऑन लाइन दोनों मोड में उपलब्ध है। जॉब गारंटी ऑफ लाइन कोर्स के साथ ही उपलब्ध है। 6 महीने का कोर्स करने के दौरान ही ज्यादातर युवा इंजीनियर नौकरी पा जाते हैं। अगर किन्हीं कारणों से कोई बच गया तो उसे प्रोटेकान अपने यहाँ छह महीने की पेड इंटर्नशिप देगा। इस दौरान इंटरव्यू चलते रहेंगे और ट्रेनिंग भी। इसके बाद भी कोई इंजीनियर नौकरी पाने से बचा रह गया तो हम उसे इंटर्नशिप पूरा होने के साथ ही जॉब उपलब्ध करा दिया जाएगा।
इस कोर्स के दौरान क्लासेज आईआईटी के प्रोफेसर्स लेंगे। इनकी मदद इंडस्ट्री के लोग भी क्लास लेने में करेंगे। 6 महीने की पढ़ाई पूरी होने के बाद इंजीनियरों को आईआईटी रुड़की का सर्टिफिकेट भी मिलेगा। जहां तक फीस की बात है तो यह दो प्रकार से तय की गई है। अगर छात्र नौकरी की गारंटी चाहते हैं तो उनको 2.25 लाख रुपये फीस और जीएसटी देना होगा। वहीं अगर छात्र नौकरी की गारंटी नहीं चाहते हैं तो उनके लिए फीस 1.05 लाख रुपये होगी। इस पर जीएसटी भी देना होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications