नई दिल्ली, सितंबर 26। हर्षा इंजीनियर्स इंटरनेशनल का आईपीओ आज शेयर बाजार में लिस्ट हुआ है। हालांकि आज शेयर बाजार की हालत काफी खराब है, और बीएसई व एनएसई में भारी गिरावट का दौर चल रहा है। इसके बाद भी हर्षा इंजीनियर्स इंटरनेशनल के आईपीओ ने आज तगड़ा फायदा कराया है।

जानिए किस रेट पर लिस्ट हुए शेयर
आज हर्षा इंजीनियर्स इंटरनेशनल का आईपीओ एनएसई पर 450 रुपये के रेट पर लिस्ट हुआ है। कंपनी ने अपने शेयर आईपीओ के दौरान 330 रुपये के रेट पर अलाट किए थे। इस प्रकार से निवेशकों को शेयर की लिस्टिंग के साथ ही करीब 35 फीसदी यानी 120 रुपये के आसपास का मुनाफा हो गया है।
जानिए बीएसई पर किस रेट पर हुआ लिस्ट
हर्षा इंजीनियर्स इंटरनेशनल आईपीओ आज बीएसई पर करीब 444 रुपये के रेट पर लिस्ट हुआ है। इस प्रकार से हर्षा इंजीनियर्स इंटरनेशनल के आईपीओ में निवेश करने वालों को प्रति शेयर करीब 114 रुपये का फायदा हुआ है। अगर देखा जाए तो बीएसई पर हर्षा इंजीनियर्स के आईपीओ ने करीब 39 फीसदी का मुनाफा कराया है।
जानिए हर्षा इंजीनियर्स के आईपीओ का डिटेल
हर्षा इंजीनियर्स का आईपीओ 14 सितंबर से 16 सितंबर 2022 तक निवेश के लिए खुला रहा था। इस आईपीओ के बाद 21 सितंबर 2022 को शेयर आवंटित किए गए थे। कंपनी के आईपीओ में रिटेल इंवेस्टर्स का हिस्सा 17.6 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वहीं कुल मिलाकर आईपीओ 74.70 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 314 रुपये से लेकर 330 रुपये का तय किया था। इस आईपीओ में कंपनी ने 300 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
जानिए क्या करती है कंपनी
हर्षा इंजीनियर्स इंटरनेशनल लिमिटेड एविएशन और एयरोस्पेस, रेलवे, ऑटोमोटिव, रिन्यूएबल एनर्जी, एग्रीकल्चर और अन्य इंडस्ट्री के लिए कई तरह के इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स बनाती है। यह कंस्ट्रक्शन माइनिंग के सेक्टर में भी इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स देने वाली कंपनी है।
More From GoodReturns

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications