नयी दिल्ली। किसी को भी कभी भी कोई गंभीर बीमारी हो सकती है। पहले के मुकाबले कैंसर जैसी घातक बीमारियां ज्यादा लोगों को होती हैं। अगर कोई ऐसी बीमारी से ग्रस्त हो जाए तो इलाज बहुत महंगा पड़ सकता है। इसीलिए हरियाणा सरकार एक खास योजना लेकर आ रही है, जिसके तहत कुछ चुनिंदा बीमारियों से ग्रस्त लोगों को हर महीने पेंशन दी जाएगी। ये पैसा बीमारों के इलाज में काम आएगा। इससे उनकी आर्थिक मदद भी होगी। आइए जानते हैं कि योजना की पूरी डिटेल।
हर महीने दिए जाएंगे 2250 रु
हरियाणा सरकार राज्य में कैंसर, एचआईवी और गंभीर गुर्दे की बीमारियों से पीड़ित रोगियों को अपनी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के दायरे में लाएगी। हरियाणा के सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव ने कहा है कि वृद्धावस्था पेंशन की तर्ज पर राज्य के कैंसर, किडनी और एचआईवी रोगियों को 2,250 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाएगी।
हजारों लोगों को मिलेगा फायदा
हरियाणा सरकार की इस योजना से कैंसर, गंभीर गुर्दे की बीमारियों और एचआईवी से पीड़ित लगभग 25,000 लाभार्थियों को लाभ मिलेगा। सरकार ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया है। योजना का फायदा पहुंचाने के लिए हरियाणा के सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से स्टेटस रिपोर्ट मांगी गई है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार रिपोर्ट प्रस्तुत होते ही पेंशन योजना लागू कर दी जाएगी।
पिछले साल लागू होनी थी योजना
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना को पिछले साल ही लागू किया जाना था। लेकिन कोरोना के कारण इसमें देरी हुई। मगर इसे जल्द ही लागू किया जाएगा। वर्तमान में राज्य के 28 लाख से अधिक लाभार्थियों को प्रति माह 2,250 रुपये की सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलती है। इस योजना का विस्तार किया जाएगा और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को इसमें शामिल किया जाएगा।
बढ़ेगी बुजुर्गों की पेंशन
हरियाणा सरकार बहुत राज्य के वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन भी बढ़ाने जा रही है। इस मामले पर बहुत जल्द कोई अहम फैसला लिया जा सकता है। राज्य सरकार बुजुर्गों की पेंशन राशि में 850 रु प्रतिमाह की बढ़ोतरी कर सकती है। बढ़ोतरी के बाद राज्य के बुजुर्गों को हर महीने 3100 रु मिलेंगे। 850 रु की बढ़ोतरी के बाद राज्य के वृद्धों के साथ-साथ दिव्यांगों और विधवाओं को भी 2250 रु के बजाय 3100 रु की मासिक पेंशन मिलने लगेगी।
5100 रु होनी है पेंशन
हरियाणा राज्य में इस समय भाजपा-जजपा की गठबंधन सरकार है। जजपा का चुनावी वादा पेंशन लाभार्थियों को मासिक 5100 रुपये देने का है। इसी वादे के आधार पर पेंशन में पिछले एक साल में 250 रुपये की बढ़ोतरी की जा चुकी है। जजपा चुनावी वादे के हिसाब से 5100 रुपये हर महीने की पेंशन सरकार के कार्यकाल के अंत तक देना शुरू कर सकती है। फिलहाल इसी कड़ी में 850 रु की बढ़ोतरी का जा रही है। मालूम हो कि केंद्र के साथ-साथ विभिन्न राज्य सरकारें अपने-अपने राज्यों के बुजुर्गों और विधवाओं के लिए पेंशन योजनाएं चलाती हैं। इस तरह की योजना का मकसद आश्रित लोगों को आर्थिक मदद देना होता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications