नयी दिल्ली। एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है। बैंक का फोन बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग 18 जनवरी को रात 1 बजे से दोपहर 12 बजे तक उपलब्ध नहीं होगा। एचडीएफसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किये गये अलर्ट में कहा गया है कि निश्चित समय पर किये जाने वाले मेंटेनेंस के लिए 18 जनवरी को रात 1 बजे से दोपहर 12 बजे तक आईवीआर, फोनबैंकिंग और नेट / मोबाइल बैंकिंग पर एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। आपको बता दें कि इससे पहले पिछले साल दिसंबर में तकनीकी समस्या के कारण एचडीएफसी की नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप सेवाएं दो दिनों के लिए प्रभावित रही थीं। उस समय एचडीएफसी बैंक ने ट्विटर के जरिये तकनीकी गड़बड़ी का हवाला दिया था।

एचडीएफसी बैंक ने लॉन्च की मायऐप्स
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एचडीएफसी बैंक ने हाल ही में मायऐप्स लॉन्च की। ये ऐप बहुत सारे इंस्टिट्यूशन के लिए बहुत बेहतर है। इस ऐप के जरिये कई संस्थाएं जैसे शहरी स्थानीय निकाय, नगरपालिका वगेरह अपने ईकोसिस्टम को डिजिटाइज करने में मदद मिलेगी। बैंक का लक्ष्य है कि इन कस्टमाइज्ड ऐप के जरिये 30 लाख से अधिक संस्थानों को डिजिटल विस्तार देने का है। एचडीएफसी बैं की नयी ऐप के माध्यम से मासिक बिल या फीस का भुगतान करना काफी आसान हो जायेगा।
किसानों के लिए टोल फ्री नंबर
मायऐप्स के अलावा एचडीएफसी बैंक ने हाल कुछ दिन पहले किसानों के लिए भी एक नयी सुविधा शुरू की है। बैंक ने किसानों के लिए इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स या आईवीआर का टोल फ्री नम्बर 1800-120-9655 शुरू किया। इस नंबर के जरिये बैंक का मकसद ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक फाइनेंशियल सर्विसेज पहुँचाने का है। सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए किसानों को इस नंबर फोन कर सिर्फ पिन कोड नंबर देना होगा। इसके बाद एचडीएफसी बैंक की करीबी शाखा में मौजूद प्रतिनिधि किसान से बात करेगा और उसकी जरूरत पूरा करेगा।
यह भी पढ़ें - तुरंत निपटायें बैंक के काम, दो दिन नहीं मिलेगी कोई सर्विस
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications