HDFC Bank New Charges on Rent Payment: अक्सर लोग क्रेडिट कार्ड का यूज बिल पेमेंट के लिए करते हैं। इसपर उन्हें कई रिर्ड भी मिलते हैं। अगर आप भी क्रेडिट कार्ड का यूज बिल पेमेंट करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। आपको बता दें कि 1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट को लेकर RBI के कुछ नियम लागू होने वाले हैं जिनका सीधा क्रेडिट कार्ड के जरिए बिल पेमेंट करने वाली आम जनता पर पड़ेगा।

HDFC बैंक ने दी ये बड़ी जानकारी
भारत में निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके विभिन्न प्लेटफार्मों पर किए गए रेंट पेमेंट के लिए नए चार्ज की घोषणा की है। बैंक ने क्रेडिट कार्ड धारकों द्वारा CRED, पेटीएम, चेक, मोबिक्विक, फ्रीचार्ज और अन्य जैसे कई प्लेटफार्मों के माध्यम से किए गए किराए के भुगतान पर 1% शुल्क (प्रति लेनदेन 3,000 रुपये तक) लगाया है। यह घोषणा 26 जून को एचडीएफसी बैंक द्वारा ग्राहकों को एक ईमेल प्राप्त होने के बाद सामने आई।
आखिर क्यों लिया गया है ये फैसला
इसका मकसद पेमेंट के प्रोसेस को सुव्यवस्थित करना और इसकी सुरक्षा बढ़ाना है। कुछ प्लेटफॉर्म के जरिये क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट में मुश्किल हो सकती है। इनमें क्रेड, फोनपे, बिलडेस्क जैसे कुछ प्रमुख फिनटेक शामिल हैं।
बैंक ने अपनी वेबसाइट पर भी जानकारी दी है कि एचडीएफसी बैंक कैलेंडर महीने के सेंकड रेंटल ट्रांसजैक्शन के से शुरू होने वाले कुल लेनदेन राशि पर 1% का शुल्क लगाएगा।
वर्तमान में कई कंपनियां ग्राहकों को अपने एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके अपना रेंट पेमेंट चुकाने की अनुमति देती हैं। इन व्यवसायों में फ्री चार्ज, हाउसिंग, मैजिकब्रिक्स, नेस्टअवे, नोब्रोकर्स, पेमैट्रिक्स, पेटीएम, फोनपे और अन्य शामिल हैं।
अब नहीं भेजेगा बैंक अलर्ट मैसेज
हाल ही में HDFC Bank ने एक अन्य जानकारी दी थी कि वह 25 जून से 100 रुपये से छोटे यूपीआई ट्रांजेक्शन और 500 रुपये से कम डिपॉजिट पर एसएमएस अलर्ट नहीं भेजेगा। अब इसके लिए ग्राहकों को ईमेल नोटिफिकेशन मिलते रहेंगे। बैंक ने ग्राहकों से अपील की है कि वह अपना ईमेल अपडेट कर दें ताकि उन्हें नोटिफिकेशन मिलते रहें।
ध्यान रहें कि आपकी ईमेल आईडी अकाउंट के साथ लिंक होनी चाहिए। जिन यूजर्स की ईमेल आईडी पहले से ही बैंक के साथ साझा उनको यूपीआई ट्रांजैक्शन से जुड़ा अलर्ट मिलता रहेगा। इसके लिए बैंक ने पूरी जानकारी भी इस महीने साझा की थी।
ऐसे लिंक करें अपने अकाउंट और ईमेल आईडी को
एचडीएफसी बैंक अकाउंट के साथ ईमेल आईडी लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको पर विजिट करना होगा। इसके लिए आपको बैंक अकाउंट में लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। फिर अपनी डेट ऑफ बर्थ या पैन नंबर डालकर वैरिफाई करें। इसके बाद आपको Get OTP पर क्लिक करना होगा। ओटीपी वैरिफाई होते ही आपसे आपका ईमेल लिंक के लिए पूछा जाएगा।
अपनी ईमेल आईडी फिल करके आप आसानी से अपने बैंक अकाउंट के साथ ईमेल आईडी लिंक कर सकते हैं। इस प्रोसेस को फॉलो करके आप आसानी से बैंक अकाउंट को और ईमेल आईडी को लिंक कर पाएंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications