नयी दिल्ली। प्राइवेट सेक्टर के कर्जदाता एचडीएफसी बैंक ने सशस्त्र बलों के लिए एक खास कार्ड लॉन्च किया है। बैंक ने सशस्त्र बलों के लिए शौर्य केजीसी (किसान गोल्ड कार्ड) कार्ड पेश किया है। बता दें कि किसान क्रेडिट कार्ड की गाइडलाइंस के आधार पर यह स्पेशल प्रोडक्ट कई नई सुविधाओं से लैस है। बैंक ने कहा है कि शौर्य केजीसी कार्ड से 45 लाख से अधिक भारतीय सशस्त्र बल के जवानों को लाभ होगा। शौर्य केजीसी कार्ड अन्य कार्ड्स पर मिलने वाले औसतन 2 लाख रु के मुकाबले 10 लाख रु का लाइफ कवर प्रदान करता है। सशस्त्र बल के जवानों की नौकरी के नेचर को ध्यान में रखते हुए यह कार्ड सरल और आसान डॉक्यूमेंटेशन प्रक्रिया (कागजी कार्यवाही) के साथ पेश किया गया है जिसमें जवान को उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी। इस कार्ड का एक बड़ा फायदा सशस्त्र बलों के जवानों को मिलेगा। आइए जानते हैं उस बेनेफिट के बारे में।
जवानों के परिवारों को मिलेगा फायदा
एचडीएफसी बैंक के इस कार्ड से 45 लाख से अधिक सशस्त्र बलों के जवानों के परिवारों की कृषि जरूरतों को पूरा किया जाएगा। इससे कृषि लोन मिलने में आसानी होगी। यह कार्ड फसल के उत्पादन, फसल के बाद रखरखाव और उपभोग की जरूरतों के लिए फाइनेंस हासिल करने में मदद करेगा। ग्राहक इस कार्ड पर होने वाली फंडिंग से फार्म मशीनरी, सिंचाई उपकरण खरीदने के अलावा स्टोरेज ट्रैक्टर्स के निर्माण पर भी लाभ ले सकते हैं। लोन फैसिलिटी का लाभ बैंक की शाखाओं या ई-किसान धन ऐप के माध्यम से भी लिया जा सकता है।
जवानों की सभी शाखाओं को मिलेगा बेनेफिट
सेना, नौसेना और वायु सेना के साथ-साथ पैरा मिलिट्री फोर्सेज में सेवा देने वालों सहित सशस्त्र बलों की सभी शाखाएं इस उत्पाद का फायदा उठा सकेंगी। एचडीएफसी बैंक ने इस कार्ड को अपनी 'हर गांव हमारा' पहल के तहत लॉन्च किया है। बैंक ने इस कार्ड को बड़े पैमाने पर अर्ध-शहरी और ग्रामीण समुदायों के सशस्त्र बलों के जवानों की सहायता के लिए पेश किया है। हर गाँव हमरा कार्यक्रम का उद्देश्य देश के ग्रामीण और कम सेवा वाले क्षेत्रों (जहां बैंकिंग सेवाएं कम हैं) में ग्राहकों को बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करना है। ये नया प्रोडक्ट भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी द्वारा मुंबई से डिजिटल तौर पर लॉन्च किया गया।
किसानों को लोन
एचडीएफसी बैंक पहले ही किसानों को पाँच लाख से अधिक एग्री लोन दे चुका है। इसने पूरे भारत में 12 कृषि धन विकास केंद्र स्थापित किए हैं, जो किसानों को मृदा परीक्षण जैसी सुविधाओं का लाभ उठाने और सर्वोत्तम कृषि तकनीकों की जानकारी तक पहुंचने में सक्षम बनाते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications