नयी दिल्ली। एचडीएफसी बैंक की नेट बैंकिंग ऐप काम नहीं कर रही है। कई यूजर्स ये भी शिकायत कर रहे हैं कि एचडीएफसी बैंक की मोबाइल ऐप भी ठीक से नहीं चल रही है। उपयोगकर्ताओं के मुताबिक वे लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं और लैंडिंग पेज शो पर एक संदेश दिख रहा है "पहले से लॉग इन कस्टमर्स के हेवी लॉड की प्रोसेसिंग की वजह से नेट बैंकिंग सिस्टम व्यस्त है। कुछ समय बाद प्रयास करने का अनुरोध है।" एक ऐसा ही मैसेज एचडीएफसी बैंक की मोबाइल ऐप पर लिखा हुआ आ रहा है, जिसमें हेवी ट्रेफिक के कारण कुछ समय बाद लॉगइन करने के लिए कहा गया है। एचडीएफसी बैंक ने ट्वीट के जरिये भी इस गड़बड़ी की जानकारी दी है, जिसमें तकनीकी गड़बड़ी का हवाला दिया गया है। बैंक की तरफ से इस मामले में खेद व्यक्त किया गया है।

महीने की शुरुआत में बढ़ता है दबाव
जैसा कि यह नये महीने की शुरुआत है तो ऐसे में लोग अपने मंथली बिल का भुगतान करते हैं, जिसके चलते एचडीएफसी बैंक की ऑनलाइन सुविधाओं और मोबाइल ऐप में दिक्कतें आ रही हैं। मगर इस दिक्कत के चलते लोग अपना गुस्सा ट्विटर पर जाहिर कर रहे हैं। एचडीएफसी बैंक ने भी स्वीकार किया है कि कुछ ग्राहकों को "तकनीकी गड़बड़" के कारण लॉग इन करने में परेशानी हो रही है। हालाँकि बैंक ने सफाई दी है कि दिक्कत को निपटाने के लिए एक्सपर्ट्स काम कर रहे हैं।
दोपहर से शुरू हुई समस्या
एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों का कहना है आज दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद से यह समस्या आ रही है। एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा है कि केवल लोग ही नहीं बल्कि कोई भी नेट बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है। बल्कि इस यूजर ने सुबह से ही इस समस्या की बात कही है। उधर बैंक जल्द ही टेक्निकल दिक्कत को दूर करने का भरोसा दे रहा है।
यह भी पढ़ें - धोखाधड़ी! फर्जी एटीएम बना कर 30 से ज्यादा लोगों को ठगा
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications