नयी दिल्ली। भारत के सबसे बड़े बैंक प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए हैं। बैंक ने 2020-21 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 8758.3 करोड़ रु का मुनाफा कमाया। ये उससे पिछले वित्त वर्ष में कमाए गए 7416 करोड़ रु के मुनाफे से 18.1 फीसदी अधिक है। वहीं शुद्ध ब्याज इनकम 15 फीसदी बढ़ कर 16317.6 करोड़ रु रही। बैंक की अन्य इनकम 31.3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 7443.2 करोड़ रु रही।

अनुमान से बेहतर रहे नतीजे
बता दें कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक का मुनाफा और शुद्ध ब्याज इनकम अनुमानों से बेहतर रही। बैंक के 7641 करोड़ रु का मुनाफे और 15400 करोड़ रु की शुद्ध ब्याज इनकम का अनुमान लगाया गया था। तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक का एनपीए अनुपात भी सुधार हुआ है। सकल एनपीए अनुपात 1.08 फीसदी से घट कर 0.81 फीसदी और शुद्ध एनपीए अनुपात 8 बेसिस पॉइंट्स घट कर 0.09 फीसदी रह गया।
एडवांस और डिपॉजिट भी बढ़े
दिसंबर तिमाही में एचडीएफसी बैंक के एडवांस 16 फीसदी बढ़ कर 10.8 लाख करोड़ रुपये के हो गए, जबकि डिपॉजिट 19 फीसदी बढ़ कर 12.7 लाख करोड़ रुपये के हो गए। सितंबर तिमाही के मुकाबले बैंक की क्रेडिट कॉस्ट 1.41 फीसदी से घट कर 1.25 फीसदी रह गई। तिमाही में प्रोविजन और आकस्मिक खर्चे पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 3043.6 करोड़ रु से बढ़ कर 3,414.1 करोड़ रु के हो गए।
पिछली तिमाही में मुनाफा
एचडीएफसी बैंक ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 7,703 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था, जो 2019-20 की समान तिमाही में रह 6638 करोड़ रु के मुकाबले 16 फीसदी अधिक था। इसकी कुल इनकम बढ़ कर 38,438.47 करोड़ रुपये हो गई थी, जो जुलाई-सितंबर 2019 में 36,130.96 करोड़ रुपये रही थी। इसका शुद्ध एनपीए अनुपात भी 0.42 फीसदी से घट कर 0.17 फीसदी रह गया था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications