नई दिल्ली, अप्रैल 16। प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को अपने तिमाही नतीजे पेश कर दिए हैं। बैंक ने आज जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं। टैक्सेशन के बाद बैंक ने मार्च तिमाही में 10055.20 करोड़ रु का मुनाफा कमाया। सालाना आधार पर बैंक के मुनाफे में 22.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बैंक के मुनाफे में यह बढ़ोतरी पिछले साल की जनवरी-मार्च की तिमाही मुकाबले हुई है। बैंक ने 2,989.50 करोड़ रुपये के टैक्सेशन के बाद इतना मुनाफा कमाया है। बता दें कि एक साल पहले की समान तिमाही में बैंक को 8,187 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

कितनी रही इनकम
बता दें कि एचडीएफसी बैंक के लिए 10200 करोड़ रु के तिमाही मुनाफे का अनुमान लगाया गया था। इस अनुमान से बैंक ने कम मुनाफा कमाया। बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) 10.2 प्रतिशत बढ़ कर 18,872.70 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की तिमाही में 17,120.20 करोड़ रुपये थी। ईटी नाउ के सर्वेक्षण में एनआईआई के लिए 19,400 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया गया था।
शुद्ध ब्याज मार्जिन
टोटल एसेट पर एचडीएफसी बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) 4 फीसदी और ब्याज अर्जित करने वाली संपत्तियों के आधार पर 4.2 फीसदी रहा। दिसंबर तिमाही के लिए एनआईएम एक साल पहले की तिमाही में 4.2 फीसदी और 4.1 फीसदी था। इसका ग्रॉस एनपीए रेशियो 1.17 फीसदी रहा, जो दिसंबर तिमाही में 1.26 प्रतिशत और एक साल पहले की तिमाही में 1.32 प्रतिशत रहा था।
एडवांस में हुई बढ़ोतरी
तिमाही के लिए एडवांस 20.8 प्रतिशत बढ़ कर 13,68,821 करोड़ रुपये के रहे। इसका लिक्विडिटी कवरेज रेशियो, नियामक आवश्यकताओं से काफी ऊपर 112 प्रतिशत रहा। बैंक ने कहा कि तिमाही के लिए इसकी नॉन-ब्याज इनकम 28.8 प्रतिशत बढ़कर 7,637.10 करोड़ रुपये हो गयी, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 7,593.90 करोड़ रुपये थी। कारोबारी आय सालाना आधार पर 10.6 फीसदी बढ़ी जबकि शुल्क आय 5,630 करोड़ रुपये रही। तिमाही के लिए डिपॉजिट सालाना आधार पर 16.8 प्रतिशत बढ़ कर 15,59,217 करोड़ रुपये रहे। इसकी कुल बैलेंस शीट 1,74,6871 करोड़ रुपये से 18.4 प्रतिशत बढ़ कर 20,68,535 करोड़ रुपये हो गई।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications