Weather Updates: जुलाई के दूसरे सप्ताह में दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और बंगाल सहित देश के कई राज्यों में भारी बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 7 दिनों तक बारिश जारी रहेगी और कुछ क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश भी हो सकती है.
दिल्ली-एनसीआर में मौसम
दिल्ली और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण गर्मी और उमस से राहत मिली है, लेकिन सड़कों पर पानी भरने, ट्रैफिक जाम होने और बिजली गिरने की घटनाओं से परेशानी भी हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक 10 से 13 जुलाई तक दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश जारी रहेगी.
उत्तर प्रदेश में बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में इस बार उम्मीद से कम बारिश हुई है. मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान किया है. विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने की भी संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10-13 और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10-12 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है। लोगों को घर से निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

पहाड़ों में मूसलाधार बारिश
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में बारिश ने कहर बरपा रखा है। जगह-जगह भूस्खलन और सड़क बंद होने की खबरें हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली जैसे मैदानी इलाकों में जलभराव और बिजली गिरने की घटनाएं सामने आई हैं.
उत्तराखंड के पिथौरागढ़, बागेश्वर और देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में आज 11 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताई गई है. जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में मौसम विभाग ने 14-16 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान जताया है. 11 से 16 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना है.
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अलर्ट
मौसम विभाग ने 11 और 16 जुलाई को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मूसलाधार बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है. इसके अलावा 12-16 जुलाई के बीच पश्चिमी राजस्थान में भारी वर्षा हो सकती है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications