नयी दिल्ली। पेट्रोल की कीमतों में लगातार 18वें दिन कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। मगर ये खुश होने की बात नहीं है। क्योंकि इन 18 दिनों में पेट्रोल के दाम बढ़ नहीं तो कम भी नहीं हुए। अभी भी दिल्ली में पेट्रोल का रेट 91.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 81.47 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। बाकी महानगरों में भी पेट्रोल और डीजल रिकॉर्ड स्तर पर हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना ज्यादा बेहतर ऑप्शन है। यदि आप कोई स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर बेस्ट ऑप्शन रहेगा। इस पर कंपनी डिस्काउंट और 5 साल की वारंटी दे रही है।
कितना मिलेगा डिस्काउंट
हीरो इलेक्ट्रिक अपनी ऑप्टिमा इलेक्ट्रिक स्कूटर पर इस समय 4,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर आपको कंपनी 4000 रु का डिस्काउंट भी दे रही है। साथ ही आपको 5 साल की वारंटी भी मिलेगी। 5 सालों तक स्कूटर में कोई भी दिक्कत आई तो कंपनी उसे ठीक करेगी। और भी इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं, जिन पर वारंटी ऑफर उपलब्ध है।
कब तक उपलब्ध है ऑफर
जिन स्कूटरों की डिटेल हमने दी है वारंटी उन पर मिलेगी। मगर कैशबैक सिर्फ हीरो ऑप्टिमा एचएक्स पर ही मिलेगा। हीरो ऑप्टिमा की शुरुआती कीमत 54,990 रु है। दिल्ली में इस स्कूटर पर 4000 रु के कैशबैक के साथ 5 साल की वारंटी मिलेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वारंटी ऑफर सिर्फ 31 मार्च तक ही उपलब्ध है। इसलिए आप इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को वारंटी के लिए खरीद रहे हैं तो 31 मार्च तक खरीद लें।
इन स्कूटरों पर भी मिल रहा वारंटी ऑफर
कंपनी जिन अन्य मॉडलों पर 5 साल की वारंटी दे रही है उनमें फ्लैश एलएक्स, ऑप्टिमा एलएक्स, निक्स एलएक्स, जियोन एलएक्स, निक्स एचएक्स, निक्स एचएक्स (डबल बैटरी), निक्स एचएक्स (ट्रिपल बैटरी), ऑप्टिमा एचएक्स, ऑप्टिमा एचएक्स (डबल बैटरी), फोटोन एचएक्स, फ्लैश एचएक्स, निक्स एचएक्स प्रो और ऑप्टिमा एक्स प्रो शामिल हैं।
बिना लाइसेंस चलाएं
हीरो ऑप्टिमा का वजन सिर्फ 68 किलो है। इस स्कूटर की अधिकतम स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है। सुविधा की बात यह है कि इस स्कूटर को आप बिना लाइसेंस चला सकते हैं। जहां तक माइलेज का सवाल है तो कम वजन के कारण ये स्कूटर बेहतर माइलेज देने की क्षमता रखता है।
एक बार चार्ज होने पर कितना सफर
हीरो इलेक्ट्रिक की ऑप्टिमा एचएक्स स्कूटर में 1.5 किलोवाट की लिथियम आयन बैटरी दी गयी है, जो 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी। आप एक बार फुल चार्ज करके इस स्कूटर को 85 किमी तक चला सकते हैं। हीरो इलेक्ट्रिक ने इस स्कूटर को एयरोडायनामिक डिजाइन के साथ तैयार किया है। आपके आराम के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक बड़ी सीट है। स्कूटर में टेलीस्कॉपिक संस्पेशन भी मौजूद है। ये स्कूटर तीन कलर में उपलब्ध है, जिनमें सियान, मैट रेड और मैट ग्रे शामिल हैं। आपको ये स्कूटर इन तीनों कलर ऑप्शन में मिल जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications