Hero HF Deluxe : हीरो एचएफ डीलक्स एक अच्छा माइलेज देने वाली बाइक है जिसकी शुरुआती कीमत भारत में 54,360 रु है। यह बाइक 5 वेरिएंट और 8 रंगों में उपलब्ध है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 66,304 रु है। हीरो एचएफ डीलक्स 97.2 सीसी बीएस6 इंजन द्वारा संचालित है जो 7.91 बीएचपी की पावर और 8.05 एनएम का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। हीरो एचएफ डीलक्स के फ्रंट और रियर दोनों में ड्रम ब्रेक है। इसके साथ दोनों पहियों में संयुक्त ब्रेकिंग सिस्टम भी है। एचएफ डीलक्स की इस बाइक का वजन 110 किलोग्राम है और इसकी ईंधन टैंक क्षमता 9.1 लीटर है। इस समय इस बढ़िया बाइक पर शानदार छूट मिल रही है, जिसके लिहाज से यह खरीदने वाली बेस्ट बाइक हो सकती है।

3000 रु का डिस्काउंट
हीरो एचएफ डीलक्स पर इस समय 3000 रु की छूट मिल रही है। इस छूट के साथ आप इस बाइक को सस्ते में खरीद सकते हैं। आप इस बाइक को फाइनेंस करा ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। ये बाइक आप केवल 1000 रु में घर ला सकते हैं।
नियम और शर्तें
इस बाइक पर जो ऑफर हैं, उनकी कुछ नियम और शर्तें भी हैं, जो आपको करीबी डीलरशिप पर जाकर मिल सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह बाइक 83 किमी तक का माइलेज दे सकती है। ये माइलेज एआरएआई की तरफ से प्रमाणित है। इसके ब्रेकिंग सिस्टम और सस्पेंश सिस्टम को भी बहुत बेहतर बताया गया है।
सितंबर की बिक्री
सितंबर में स्प्लेंडर के बाद एचएफ डीलक्स हीरो मोटोकॉर्प की दूसरी सबसे लोकप्रिय मोटरसाइकिल रही। कंपनी ने सितंबर में एचएफ डीलक्स की 93,596 इकाइयां बेचीं। ये हीरो की दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली बाइक रही। बता दें कि यह सितंबर में सबसे अधिक बिकने वाली 10 बाइकों की लिस्ट में चौथे नंबर पर रही। आगे देखें हीरो की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट।

हीरो मोटरसाइकिलों की नयी प्राइस लिस्ट :
हीरो की सबसे सस्ती मोटरसाइकिलें :
- हीरो एचएफ 100 : शुरुआती कीमत 53468 रु
- हीरो एचएफडीलक्स : शुरुआती कीमत 60308 रु
76000 रु तक की कीमत वाली मोटरसाइकिलें :
- हीरो पैशन प्रो : शुरुआती कीमत 74408 रु
- हीरो सुपर स्प्लेंडर : शुरुआती कीमत 77918 रु
- हीरो ग्लैमर : शुरुआती कीमत 78018 रु
- हीरो ग्लैमर एक्सटेक : शुरुआती कीमत 84838 रु

1.34 लाख रु तक कीमत वाली मोटरसाइकिलें :
- हीरो एक्सट्रीम 160 आर : शुरुआती कीमत 1.19 लाख रु
- हीरो एक्सपल्स 200टी : शुरुआती कीमत 1.24 लाख रु
- हीरो एक्सपल्स 200 : शुरुआती कीमत 1.27 लाख रु
- हीरो एक्सट्रीम 200एस : शुरुआती कीमत 1.34 लाख रु
हीरो के स्कूटर :
- हीरो प्लेजर+ : शुरुआती कीमत 66768 रु
- हीरो माएस्ट्रो एज 110 : शुरुआती कीमत 68816 रु
- हीरो डेस्टिनी 125 : शुरुआती कीमत 70590 रु
- हीरो माएस्ट्रो एज 125 : शुरुआती कीमत 77196 रु
हीरो की जल्द आने वाले स्कूटर :
- हीरो माएस्ट्रो शूम 110 : अनुमानित कीमत 75000 रु
- हीरो ईमाएस्ट्रो : अनुमानित कीमत 1 लाख रु
हीरो की जल्द आने वालेी बाइक :
- हीरो एक्सट्रीम 160एस : अनुमानित कीमत 1.08 लाख रु
- हीरो एक्सट्रीम 400एस : अनुमानित कीमत 2.50 लाख रु
- हीरो एक्सपल्स 400 : अनुमानित कीमत 2.70 लाख रु
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications