Dividend Stocks; Top Performers with Double-Digit Dividend Yields : शेयर मार्केट में हज़ारों कंपनियां लिस्टेड हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसे शेयर हैं जिसने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिए हैं जबकि कुछ स्टॉक ऐसे हैं जिसने डिविडेंड से निवेशकों को मालामाल किया है।

यानी कुछ ऐसी कंपनियां हैं जिसने निवेशकों को सबसे अधिक डिविडेंड दिया है। यदि आप भी ऐसे स्टॉक के बारे में जानना चाहते हैं जो सबसे अधिक डिविडेंड देती है, तो आज हम आपको यहां पर 10 ऐसी कंपनियों के नाम बता रहे हैं जिसका डिविडेंड यील्ड दमदार रहा है।
What is Dividend Yield: डिविडेंड यील्ड क्या होता है?
डिविडेंड यील्ड किसी कंपनी की तरफ से भुगतान की जाने वाली डिविडेंड राशि को गणना करने निकाला गया एक प्रतिशत होता। है आसान भाषा में कहें तो, डिविडेंड यील्ड एक फाइनेंशियल रेशियो है जो दर्शाता है कि कंपनी अपने स्टॉक की कीमत की तुलना में हर साल डिविडेंड में कितना भुगतान करती है। मान लें कि किसी कंपनी का डिविडेंड यील्ड 10 है तो इसका मतलब है कि कंपनी हर 100 रुपये में 10 रुपये डिविडेंड देती है।
टॉप 10 डिविडेंड यील्ड वाली कंपनियां
डिविडेंड यील्ड के तौर देखें तो पीटीसी इंडिया (PTC India) और एमएसटीसी लिमिटेड (MSTC) सबसे आगे हैं। दोनों कंपनियों का डिविडेंड यील्ड 10 प्रतिशत है। प्रभावशाली डिविडेंड दिया है। पीटीसी इंडिया ने प्रति शेयर 19.5 रुपये जबकि एमएसटीसी ने शेयरधारकों को प्रति शेयर 45.5 का डिविडेंड दिया है।
अक्ज़ो नोबेल इंडिया ने 8 प्रतिशत का डिविडेंड दिया है। कंपनी ने प्रति शेयर 256 रुपये का डिविडेंड दिया है। कांच के बर्तन बनाने वाली कंपनी ला ओपाला आरजी ने प्रति शेयर 17.5 रुपये का डिविडेंड दिया है यानी 7 प्रतिशत का डिविडेंड यील्ड रहा है।
लुब्रिकेंट बनाने वाली कंपनी कैस्ट्रॉल इंडिया ने निवेशकों को 13 रुपये प्रति शेयर जबकि ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स ने 2.1 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड दिए हैं जिनमें से प्रत्येक का 6 प्रतिशत डिविडेंड यील्ड रहा है। क्वेस कॉर्प ने 16 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड का भुगतान किया और डिविडेंड यील्ड 6 प्रतिशत रहा।
5 प्रतिशत के डिविडेंड यील्ड के दायरे में वीआरएल लॉजिस्टिक्स रहा और अपने निवेशकों को 15 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है। इंद्रप्रस्थ गैस ने निवेशकों को 10.5 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है जबकि तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक ने 21 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड घोषित किया। तीनों कंपनियों का डिविडेंड यील्ड 5 प्रतिशत रहा है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications