Dividend News: शेयर बाजार में रिजल्ट्स सीजन चल रहा है. कंपनियां जून तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं. इसके साथ कॉरपोरेट ऐलान भी हो रहे, जिसमें कंपनियां डिविडेंड के बारे में डीटेल्स दे रहे हैं. इस कड़ी में वेदांता ग्रुप की कंपनी हिंदुस्तान जिंक ने FY25 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड को लेकर जरूरी अपडेट दिया है. इसमें अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट समेत अन्य जानकारी दी है. Hind Zinc की बोर्ड मीटिंग 20 अगस्त को होने वाली है. इसमें अंतरिम डिविडेंड पर विचार हो सकता है. BSE पर शेयर करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ 570 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है.
दूसरे अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स
एक्सचेंज को दी जानकारी में हिंदुस्तान जिंक ने बताया कि मंगलवार यानी 20 अगस्त 2024 को बोर्ड मीटिंग है. मीटिंग में FY25 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड पर विचार किया. अंतरिम डिविडेंड के लिए 28 अगस्त, 2024 को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है. इससे पहले हिंदुस्तान जिंक ने FY25 के लिए पहला अंतरिम डिविडेंड 7 मई को किया था. इसके तहत कंपनी ने 2 रुपए के फेस वैल्यू पर 10 रुपए के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था. यानी निवेशकों को 500% का डिविडेंड प्रॉफिट हुआ.
वेदांता को मिलता है बंपर डिविडेंड
हिंदुस्तान जिंक में अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता की मेजॉरिटी स्टेक है. Hind Zinc में वेदांता के पास 64.92% हिस्सेदारी है. FY25 के पहले अंतरिम डिविडेंड के ऐलान से वेदांता को 2,743 करोड़ रुपए डिविडेंड के रूप में मिले थे. बता दें कि FY23 में हिंदुस्तान जिंक ने रिकॉर्ड 32000 करोड़ रुपए के डिविडेंड बांटे थे. इसके बाद FY24 में 5,493 करोड़ रुपए डिविडेंड के रूप में बांटे.

हिंदुस्तान जिंक के शेयर का प्रदर्शन
BSE पर शेयर करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ 570.60 रुपए के पास रहा. शेयर का 52-वीक हाई 807 रुपए है, जोकि 22 मई, 2024 को ही बना. एक्सचेंज पर कंपनी का कुल मार्केट कैप 2.41 लाख करोड़ रुपए है. शेयर पिछले 3 महीने सपाट ही ट्रेड किया है. हालांकि, 6 महीने का रिटर्न 85 फीसदी से ज्यादा है. शेयर सालभर में 80 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है. 2 साल में स्टॉक का रिटर्न 110 फीसदी है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications