नई दिल्ली, मार्च 1। आज 1 मार्च 2022 को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) और मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) बंद रहेंगे। इसके अलावा मेटल और बुलियन सहित थोक जिंस बाजारों में भी कारोबार बंद रहेगा। वहीं फॉरेक्स और कमोडिटी फ्यूचर्स मार्केट में भी कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। वहीं कल यानी सोमवार को सेंसेक्स 366.64 अंक (0.64 प्रतिशत) बढ़कर 57,858.15 अंक के स्तर पर और निफ्टी 128.90 अंक (0.75 प्रतिशत) बढ़कर 17,278 पर बंद हुआ था। इन सभी बाजारों में कल से सामान्य कारोबार फिर से शुरू होगा।
जानिए कौन सा इंडेक्स कितना बढ़ा था कल
कल यानी 28 फरवरी 2022 को बीएसई पर मेटल इंडेक्स में 5.4 प्रतिशत, ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 2.4 प्रतिशत और पावर इंडेक्स में 1.5 प्रतिशत की तेजी रही। आईटी इंडेक्स में एक प्रतिशत की तेजी आई, लेकिन ऑटो और बैंकेक्स में 0.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई थी।

जानिए कौन से शेयर निफ्टी पर कल बढ़कर बंद हुए थे
हिन्डाल्को का शेयर करीब 40 रुपये की तेजी के साथ 573.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा स्टील का शेयर करीब 75 रुपये की तेजी के साथ 1,220.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर करीब 12 रुपये की तेजी के साथ 209.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 29 रुपये की तेजी के साथ 627.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बीपीसीएल का शेयर करीब 13 रुपये की तेजी के साथ 349.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानिए किन शेयरों में निफ्टी में रही थी गिरावट
एचडीएफसी लाइफ का शेयर करीब 16 रुपये की गिरावट के साथ 523.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
डा रेड्डीज लैब का शेयर करीब 112 रुपये की गिरावट के साथ 4,063.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर करीब 17 रुपये की गिरावट के साथ 790.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एक्सिस बैंक का शेयर करीब 16 रुपये की गिरावट के साथ 742.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 30 रुपये की गिरावट के साथ 1,426.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानिए कल क्या रहा था गोल्ड का रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी सोने के रेट के अनुसार कल शाम को 24 कैरेट सोने की कीमत 50696 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुई। वहीं यह रेट कल सुबह 50890 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस प्रकार कल सोने में सुबह से शाम के बीच 194 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं सोना पिछले कारोबारी दिवस पर 50667 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 29 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ बंद हुआ था। इसके अलावा कल चांदी का रेट 65358 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुआ। यह रेट कल सुबह 65354 प्रति किलो के स्तर पर खुला था। इस प्रकार चांदी के रेट में कल सुबह से शाम के बीच 4 रुपये की तेजी दर्ज की गई थी। वहीं यह रेट पिछले कारोबारी दिवस को 65174 रुपये प्रति किलो था। इस प्रकार चांदी के रेट में कल की तुलना में आज 184 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई थी।
रुपया भी कल कमजोर रहा था
वहीं इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 5 पैसे की कमजोरी के साथ 75.34 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications