Ram Mandir Inauguration: आज सोमवार है, लेकिन शेयर बाजार बंद है। आज अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) में कारोबार नहीं होगा। महाराष्ट्र सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कारण 22 जनवरी को छुट्टी की घोषणा की है, इसके चलते आज यह दोनों एक्सचेंज बंद रहेंगे।
इसके चलते यह सप्ताह सबसे कम कारोबार सत्र हो हो गया है। शुक्रवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर भी शेयर बाजार बंद रहेंगे। एनएसई ने एक सर्कुलर में कहा कि करेंसी, फ्यूचर एंड ऑप्शन सेगमेंट में ट्रेडिंग 22 जनवरी 2024 को बंद रहेगी। एनएसई और बीएसई ने शनिवार को सामान्य कारोबारी सत्र आयोजित हुआ था।

इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सर्कुलर जारी कर कहा था कि सरकार के 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा करने के कारण करेंसी बाजार 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे तक बंद रहेंगे। यह नौ बजे के बजाय दोपहर ढाई बजे खुलेंगे। आरबीआई ने एक सर्कुलर में कहा था कि केंद्रीय बैंक के दायरे में आने वाले बाजारों के लिए कारोबार का समय सोमवार को अपराह्न ढाई बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा।
एनएसई और बीएसई ने 20 जनवरी 2024 को यानी शनिवार को सामान्य कारोबारी सत्र आयोजित हुआ था। उस दिन बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 259.58 अंक या 0.36 प्रतिशत गिरकर 71,423.65 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 50.60 अंक गिरकर 21,571.80 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 3,689.68 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।
वहीं बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 5 कंपनियों की सामूहिक रूप से मार्केट कैप 1,67,936.21 करोड़ की गिरावट आई है। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान एचडीएफसी बैंक ने कराया है। वहीं बीते सप्ताह सेंसेक्स 1,144.8 अंक 1.57 फीसदी नीचे आया।
सप्ताह के दौरान एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 1,22,163.07 करोड़ रुपये घटकर 11,22,662.76 करोड़ रुपये बची है। एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 12 फीसदी टूट गया है। एचडीएफसी बैंक के दिसंबर तिमाही के नतीजे बाजार उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहे हैं, जिस कारण इस शेयर को भारी झटका लगा है।
समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 18,199.35 करोड़ रुपये गिरकर 18,35,665.82 करोड़ रुपये बची है। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 17,845.15 करोड़ रुपये घटकर 5,80,184.57 करोड़ रुपये बची है। इसके अलावा टीसीएस की मार्केट कैप 7,720.6 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 14,12,613.37 करोड़ रुपये बची है। वहीं भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मार्केट कैप 2,008.04 करोड़ रुपये घटकर 5,63,589.24 करोड़ रुपये बची है।
इसके अलावा एलआईसी की मार्केट कैप 67,456.1 करोड़ रुपये बढ़कर 5,92,019.78 करोड़ रुपये हो गई है। एलआईसी मार्केट कैप के हिसाब से एसबीआई को पीछे छोड़कर देश की सबसे मूल्यवान सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बन गई। भारती एयरटेल की मार्केट कैप 26,380.94 करोड़ रुपये बढ़कर 6,31,679.96 करोड़ रुपये हो गई है।
इन्फोसिस की मार्केट कैप 15,170.75 करोड़ रुपये बढ़कर 6,84,305.90 करोड़ रुपये हो गई है। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 3,163.72 करोड़ रुपये उछाल के साथ 7,07,373.79 करोड़ रुपये हो गई है। आईटीसी की मार्केट कैप 2,058.48 करोड़ रुपये बढ़कर 5,84,170.38 करोड़ रुपये हो गई है।
मार्केट कैप के लिहाज से देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस: 18.35 लाख करोड़ रुपये
- टीसीएस: 14.12 लाख करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक: 11.22 लाख करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक: 7.07 लाख करोड़ रुपये
- इन्फोसिस: 6.84 लाख करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल: 6.31 लाख करोड़ रुपये
- एलआईसी: 5.92 लाख करोड़ रुपये
- आईटीसी: 5.84 लाख करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर: 5.80 लाख करोड़ रुपये
- एसबीआई: 5.63 लाख करोड़ रुपये
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications