Mamaearth IPO will open on October 31: पर्सनल केयर कंज्यूमर ब्रांड मामाअर्थ अपना आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) 31 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच निवेश के लिए खुला रहेगा। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए अपना प्राइस बैंड जारी कर दिया है। निवेश 308 से लेकर 324 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड पर निवेश कर सकेंगे। प्राइस बैंड की ऊपरी सीमा पर, कंपनी का लक्ष्य 10,425 करोड़ रुपये का मूल्यांकन पर बाजार से 1,701 करोड़ रुपये जुटाने का है।
कंपनी आईपीओ में 365 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी करना और लगभग 4.12 करोड़ शेयरों की बिक्री की पेशकश (ओएफएस) शामिल है। मामाअर्थ ब्रांड नाम की प्रमोटर कंपनी का नाम होनासा है। इसके प्रमोटर वरुण अलघ आईपीओ में 3,186,300 शेयर बेचेंगे जबकि उनकी पत्नी गजल अलघ 100,000 शेयर तक बेचेंगी।

ओएफएस में हिस्सेदारी बेचने वाले अन्य शेयरधारकों में कुणाल बहल, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, ऋषभ हर्ष मारीवाला, फायरसाइड वेंचर्स फंड, सोफिना, स्टेलारिस और रोहित कुमार बंसल शामिल हैं।
इस आईपीओ में न्यूनतम 46 शेयर के लिए आवेदन करना होगा। खुदरा श्रेणी में न्यूनतम बोली लॉट राशि 14,904 रुपये की होगी। निर्गम आकार का लगभग 10 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं 15 प्रतिशत एचएनआई को आवंटित किया गया है, जबकि शेष 75 प्रतिशत योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित है। होनासा के कर्मचारियों को प्रति शेयर 30 रुपये की छूट के साथ-साथ 10 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों का आरक्षण भी मिलेगा।
आईपीओ की लिस्टिंग 10 नवंबर 2023 को एनएसई और बीएसई पर होगी। निवेशकों को शेयर का आवंटन 7 नवंबर तक कर दिया जाएगा। आईपीओ के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजरों में कोटक महिंद्रा कैपिटल, सिटीग्रुप, जेएम फाइनेंशियल और जेपी मॉर्गन शामिल हैं।
कंपनी आईपीओ से जुटाए जा रहे पैसों से ब्रांड की जागरूकता बढ़ाने पर खर्च करेगी। इसके अलावा नए ईबीओ स्थापित करने के लिए पूंजीगत व्यय, इसकी सहायक कंपनी भबानी ब्लंट हेयरड्रेसिंग के तहत नए सैलून स्थापित करने, सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के अलावा विज्ञापन खर्च को इस पैसों से पूरा किया जाएगा।
जहां तक कंपनी की रेव्यू की बात है तो जून तिमाही में कंपनी का परिचालन से राजस्व 464.49 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले से 49 प्रतिशत अधिक है। फाइलिंग के मुताबिक शुद्ध लाभ 9.24 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 2.51 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications