नए साल पर नई कार खरीदने का मन बना रहे हों तो आपके लिए अच्छी खबर है। नये साल पर होंडा ने भी अपने कई मॉडल्स पर बड़े ऐलान किए हैं।
नई दिल्ली: नए साल पर नई कार खरीदने का मन बना रहे हों तो आपके लिए अच्छी खबर है। नये साल पर होंडा ने भी अपने कई मॉडल्स पर बड़े ऐलान किए हैं। ऑटोमोबाइल कंपनियां खरीदारों को नई कार खरीदने के लिए आकर्षक ऑफर की पेशकश कर रही हैं। होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने नये साल पर बंपर ऑफर की घोषणा कर दी है। जनवरी माह में होंडा की कारों पर 2.50 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स लिए जा सकते हैं। झटका : Hyundai की कारें 33 हजार रुपए तक हो गई महंगी, चेक करें नई प्राइस लिस्ट

31 जनवरी तक उठाएं होंडा के ऑफर का फायदा
होंडा की ओर से दी जा रही ऑफर के बारे में बताए तो अमेज, अमेज स्पेशल एडिशन, अमेज एक्सक्लूसिव एडिशन, WR-V, WR-V एक्सक्लूसिव एडिशन, नई Jazz, 5th जनरेशन सिटी और सिविक सेडान पर लागू हैं। होंडा कारों पर मिल रहे फायदों में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, फ्री एक्सटेंडेड वॉरंटी शामिल हैं। बता दें कि होंडा के ऑफर का फायदा 31 जनवरी 2021 तक लिया जा सकता है। होंडा अपने मौजूदा कस्टमर्स को अतिरिक्त फायदे भी दे रही है। इनमें 6000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट और 10000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट शामिल है।
अमेज पर जबरदस्त छूट
होंडा अमेज के 2021 ईयर मॉडल पर 25000 रुपये तक के फायदे हैं। होंडा अमेज पेट्रोल के सभी ग्रेड्स पर 15000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और पुरानी कार एक्सचेंज करने पर 10000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल रही है। होंडा अमेज डीजल के सभी ग्रेड्स पर भी यही कैश डिस्काउंट व एक्सचेंज डिस्काउंट लागू है। वहीं अमेज 2020 ईयर मॉडल के पेट्रोल वेरिएंट्स पर 12000 रुपये की एक्सटेंडेड वॉरंटी (चौथे व 5वें साल), 15000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और कार एक्सचेंज पर 10000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है। डीजल वेरिएंट्स पर भी यही फायदे लागू हैं। याद रहे ये फायदे अमेज के स्पेशल व एक्सक्लूसिव एडिशन के लिए नहीं हैं। होंडा अमेज की मौजूदा एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 6.17 लाख रुपये से शुरू है।
अमेज एक्सक्लूसिव एडिशन
होंडा अमेज के पेट्रोल व डीजल VXMT और VXCVT एक्सक्लूसिव एडिशंस पर 27000 रुपये तक के फायदे हैं. इनमें 12000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 15000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है. अमेज एक्सक्लूसिव एडिशन की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 796000 रुपये से शुरू है।
डब्लूआर-वी पर भी छूट
नई डब्लूआर-वी पर 40000 रुपये तक के फायदे जनवरी माह में लिए जा सकते हैं। होंडा डब्लूआर-वी के 2021 ईयर मॉडल के मामले में एक्सक्लूसिव एडिशंस को छोड़कर अन्य सभी पेट्रोल/डीजल वेरिएंट पर 15000 रुपये तक की नकद छूट है। इसके साथ ही पुरानी कार एक्सचेंज करने पर 15000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं 2020 ईयर मॉडल डब्लूआर-वी पर 25000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 15000 रुपये का एक्सचेंज बोनस लागू है। नई होंडा डब्लूआर-वी की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 849900 रुपये से शुरू है।
डब्लूआर-वी एक्सक्लूसिव एडिशन
बात करें अगर डब्लूआर-वी तो इस एडिशन की खरीद पर 25000 रुपये तक के फायदे लिए जा सकते हैं। डब्लूआर-वी पेट्रोल/डीजल VXMT एक्सक्लूसिव एडिशंस पर 10000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 15000 रुपये का एक्सचेंज बोनस है। डब्लूआर-वी के एक्सक्लूसिव एडिशन की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 969900 रुपये से शुरू है।
सिविक पर 2.50 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट
होंडा सिविक की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 17,93,900 रुपये से शुरू है। सिविक पर 2.50 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स लागू हैं। जबकि 2020 ईयर मॉडल सिविक पेट्रोल के सभी वेरिएंट्स पर 1 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं सभी डीजल वेरिएंट्स पर 2.50 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट लागू है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अलग-अलग वेरिएंट, ग्रेड पर ऑफर्स में अलग-अलग जगहों के आधार पर अंतर हो सकता है। चुनिंदा कॉरपोरेट्स के लिए सभी मॉडल्स पर अतिरिक्त ऑफर्स हैं। ऑफर्स के बारे में अधिक जानकारी निकटतम होंडा डीलरशिप से ली जा सकती है।
जैज पर 40000 रुपये तक के ऑफर
होंडा की नई जैज के पेट्रोल वेरिएंट्स पर 40000 रुपये तक के ऑफर हैं। 2021 ईयर मॉडल के मामले में सभी पेट्रोल वेरिएंट्स पर 15000 रुपये तक की नकद छूट और 15000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। 2020 ईयर मॉडल के मामले में जैज पेट्रोल पर 25000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 15000 रुपये का एक्सचेंज बोनस है। नई होंडा जैज की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 7,49,900 रुपये से शुरू है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications