त्यौहारों का मौसम आ रहा है इसको देखते हुए कंपनियां अधिक से अधिक ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए ऑफर्स और डिस्काउंट देने की शुरूआत कर चुकी हैं।
नई दिल्ली: त्यौहारों का मौसम आ रहा है इसको देखते हुए कंपनियां अधिक से अधिक ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए ऑफर्स और डिस्काउंट देने की शुरूआत कर चुकी हैं। ग्राहकों की जरुरत को देखते हुए वाहन कंपनियों ने नए-नए ऑफर्स लागू किए हैं। अगर आप भी कोई नया स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हैं जो ये खबर जरूर पढ़ लीजिए।

बाइक या स्कूटर की खरीद पर 11,000 रुपये तक की बचत
देश में फेस्टिवल सीजन पर कंपनियों ने ऑफर्स की भारी पेश कश कर दी है। होंडा मोटरसाइकल ऐंड स्कूटर इंडिया ने फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ कई ऑफर्स की घोषणा की है। अब कंपनी अपने कस्टमर्स के लिए होंडा सुपर 6 ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत कस्टमर्स होंडा की बाइक या स्कूटर की खरीद पर 11,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यानी अगर आप होंडा ऐक्टिवा स्कूटर या होंडा शाइन बाइक खरीदते हैं तो आप काफी बचत कर सकते हैं। इस ऑफर के तहत होंडा टू वीलर खरीदने पर आपको कंपनी 100 पर्सेंट फाइनेंस की भी सुविधा दे रही है। इसके अलावा शुरुआती 3 महीनों में 50 पर्सेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। कस्टमर्स 7.99 पर्सेंट के इंट्रेस्ट रेट पर टू वीलर खरीद सकते हैं।
होंडा ऐक्टिवा में है धांसू फीचर्स
ऐक्टिवा स्कूटर भारत में कंपनी का सबसे पॉप्युलर मॉडल है। मौजूदा समय में इस स्कूटर का 6th जेनरेशन मॉडल सेल किया जा रहा है। होंडा का यह स्कूटर अपने शानदार लुक और धांसू फीचर्स की वजह से काफी पसंद किया जाता है। स्कूटर को कंपनी ने कुछ समय पहले BS6 इंजन के साथ अपग्रेड किया था। ए होंडा ऐक्टिवा में बीएस6 कम्प्लायंट 109cc का इंजन दिया गया है। इसमें कार्ब्युरेटर की जगह फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम शामिल किया गया है। यह इंजन 8,000 rpm पर 7.68 bhp का पावर और 5,250 rpm पर 8.79 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
होंडा शाइन में जबर्दस्त फीचर्स
कंपनी कुछ वक्त पहले इस बाइक को बीएस6 कंप्लायंट इंजन के साथ लॉन्च किया था। नया फ्यूल इंजेक्टेड 125cc इंजन, पुरानी होंडा सीबी शाइन से कहीं ज्यादा पावर और टॉर्क जेनरेट करता है। नया इंजन 7500 rpm पर 10.72 bhp का पावर और 6,000 rpm पर 10.9Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। नए बीएस6 कंप्लायंट 125cc इंजन में साइलेंट स्टार्टर के साथ इन्हैंस्ड स्मार्ट पावर (eSP) दिया गया है।
इस बाइक पर मिल रहा 30,000 रु का डिस्काउंट
कावासाकी इंडिया अपनी मिडिल वेट अडवेंचर बाइक कावासाकी Versys 650 पर बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। यानी अगर आपको एक अडवेंचर बाइक की तलाश थी तो यह डील आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इस बाइक की खरीद पर आप मौजूदा समय में 30,000 रुपये की बचत कर सकते हैं। इस बाइक की खरीद पर 30,000 रुपये का वाउचर बायर को मिलेगा। इस वाउचर को आप कैश डिस्काउंट के तौर पर भी रिडीम कर सकते हैं या फिर इसके बदले आप एक्ससरी भी ले सकते हैं। यह ऑफर 30 नवंबर तक या स्टॉक खत्म होने तक वैलिड है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications