नयी दिल्ली। कार निर्माता कंपनियों ने अपने प्लांट और डीलरशिप को फिर से शुरू कर दिया है। मगर अभी भी उनकी सेल्स लॉकडाउन से पहले के स्तरों पर नहीं पहुंची है। इसके लिए कार कंपनियां शानदार ऑफर्स और कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही हैं। कार कंपनियों में होंडा ने भी अपनी कई गाड़ियों पर कई आकर्षक बेनेफिट पेश किए हैं। अगर आप होंडा की कोई कार खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि कंपनी अपनी होंडा सिटी के फोर्थ जनरेशन पर 1.60 लाख रु तक की बचत करने का मौका दे रही है। ध्यान रहे कि ये ऑफर सिर्फ 31 जुलाई तक उपलब्ध है। ये इस कार का पुराना मॉडल है, जिसकी कीमत 9.91 लाख रु से 14.31 लाख रु तक है। आइए जानते हैं इस कार पर मिलने वाले बेनेफिट और होंडा की अन्य कारों पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में।
विभिन्न वेरिएंट पर अलग-अलग डिस्काउंट
होंडा सिटी के अलग-अलग वेरिएंट पर आपको अलग-अलग ही ऑफर्स मिलेंगे :
- जेडएक्स सीवीटी : इस मॉडल पर ही सबसे अधिक 1.60 लाख रु के बेनेफिट मिलेंगे। इसमें 1.10 लाख रु तक का कैश डिस्काउंट और 50,000 रु का एक्सचेंज बोनस शामिल है।
- वीएक्स सीवीटी : इस मॉडल पर 1.20 लाख रु के बेनेफिट मिलेंगे। इसमें 70000 रु तक का कैश डिस्काउंट और 50,000 रु का एक्सचेंज बोनस शामिल है।
- जेडएक्स एमटी : इस मॉडल पर 1.30 लाख रु के बेनेफिट मिलेंगे। इसमें 80,000 रु तक का कैश डिस्काउंट और 50,000 रु का एक्सचेंज बोनस शामिल है।
- एसवी एमटी और एमटी : इन दोनों मॉडलों पर 15-15 हजार रु का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है।
- वी सीवीटी : इस मॉडल पर 51000 रु के बेनेफिट मिलेंगे। इसमें 31000 रु तक का कैश डिस्काउंट और 20000 रु का एक्सचेंज बोनस शामिल है।
- वीएक्स एमटी : इस वेरिएंट पर 90,000 रु तक का डिस्काउंट उपलब्ध है। इसमें 55,000 रु का कैश डिस्काउंट और 35,000 रु एक्सचेंज बोनस शामिल है।
- जेडएक्स एमटी : इस वेरिएंट पर 80,000 रु का कैश डिस्काउंट और 50,000 रु का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। यानी आपको कुल 1.30 लाख रु का फायदा होगा।
होंडा अमेज पर भी ऑफर
बीएस-6 अमेज पर भी होंडा खास ऑफर दे रही है। आपको इस कार पर 27000 रु तक के बेनेफिट मिलेंगे। इनमें 12000 रु की एक्सटेंडेड वारंटी का बेनेफिट मिलेगा, जो चौथे और पांचवे साल के लिए होगा साथ ही आपको 15000 रु का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा।
होंडा सिविक पर भारी डिस्काउंट
होंडा सिविक पर आपको 1.50 लाख रुपये तक का ऑफर मिल रहा है। होंडा सिविक के बीएस-6 पेट्रोल के सभी वेरिएंट्स पर 1 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा बीएस-6 डीजल वेरिएंट्स पर आपको 1.50 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिलेगा।
31 जुलाई तक इन कारों पर भी ऑफर :
- जीप कंपास पर आपको 40,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 15,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिलेगा
- महिंद्रा एक्सयूवी 300 पर आपको 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 5,000 रुपये की ही एक्सेसरीज की पेशकश मिलेगी
- टाटा हैरियर के ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 15,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है
- फोर्ड ईकोस्पोर्ट पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है
- मारुति सुजुकी की शानदार लुक वाली विटारा ब्रेज़ा पर आपको 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications