नयी दिल्ली। भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री 1 अप्रैल 2020 से बीएस-6 उत्सर्जन मानदंडों को अपनाने के लिए तैयार थी। मगर मार्च में कोरोनावायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन के चलते डीलरशिप बंद हो गई और डीलर्स अपने बीएस-4 स्टॉक को खत्म नहीं कर पाये। एक अनुमान के मुताबिक 6,400 करोड़ रुपये के बीएस-4 वाहन नहीं बिक सके। हालाँकि देश के सुप्रीम कोर्ट ने निर्माताओं को कुछ राहत दी और डीलरशिप फिर से खुलने पर उन्हें 10 दिनों की अतिरिक्त मोहलत दी ताकि वे बीएस-4 का स्टॉक निपटा सकें। मगर डीलर्स को अधिकतम 10 फीसदी स्टॉक ही बेचने की अनुमति है। इसलिए होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के कुछ डीलर अपने शेष बीएस-4 स्टॉक को बेचने के लिए भारी छूट की पेशकश कर रहे हैं। अगर आप होंडा का कोई बीएस-4 वाहन खरीदें तो आपको 20000 रु तक का डिस्काउंट मिल सकता है।
कहां मिल रहा डिस्काउंट
होंडा की जो डीलरशिप दोपहिया गाड़ियों, जिनमें स्कूटर और मोटरसाइकिल शामिल हैं, पर डिस्काउंट दे रही हैं उनमें एक पानीपत, हरियाणा में स्थित है। गाड़ीवाड़ी की रिपोर्ट के अनुसार संजय कॉलोनी, कृष्णपुरा, पानीपत (हरियाणा) में स्थित एलके होंडा डीलरशिप के बीएस-4 स्टॉक में एक्टिवा 5 जी, डियो, नवी, क्लिक, सीडी110 और शाइन एसपी शामिल हैं। इन दोपहिया वाहनों पर इस समय 20,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। स्टॉक सीमित हैं, इसलिए इन मॉडलों की उपलब्धता पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी।
फाइनेंस सुविधा भी मिल रही
एलके होंडा डीलर ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुसार इन दोपहिया वाहनों पर अलग-अलग फाइनेंस सुविधाएं भी दे रहा है। ध्यान रहे कि डीलरशिप की तरफ से पेश किए जा रहे सभी वाहन बिल्कुल नए हैं और अभी तक आरटीओ के साथ पंजीकृत नहीं हैं। इन सभी दोपहिया वाहनों के ओडोमीटर पर 0 है। बता दें कि डीलरशिप सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए तमाम उपाय कर रही है। आप जिस टू-व्हीलर को खरीदना चाहते हैं उसके लिए बुकिंग और भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है, जिससे मानव-संपर्क कम होगा और सोशल डिस्टेंसिंग भी बनी रहेगी। ये उपाय कोरोनावायरस के मद्देनजर किए जा रहे हैं।
दूसरी सबसे बड़ी कंपनी
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया वर्तमान में हीरो मोटोकॉर्प के बाद भारतीय बाजार में दूसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी है। अब तक होंडा देश में तीन बीएस-6 स्कूटर पेश कर चुकी है, जिनमें डियो, एक्टिवा 6 जी और एक्टिवा 125 शामिल हैं। दूसरी ओर जापानी दोपहिया वाहन निर्माता होंडा यूनिकॉर्न, शाइन, एसपी 125 और सीडी110 ड्रीम सहित चार बीएस-6 मोटरसाइकिलों की बिक्री करती है। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एचएमएसआई) होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड, जापान की भारतीय सब्सिडरी कंपनी है। इसकी स्थापना 1999 में हुई थी और ये काइनेटिक होंडा मोटर लिमिटेड (1984-1998), हीरो होंडा (1984-2011) और होंडा सिएल कार्स इंडिया (1995-2012) के बाद होंडा का भारत में चौथा ऑटोमोटिव वेंचर था। एचएमएसआई को 1999 में मानेसर, जिला गुड़गांव, हरियाणा में शुरू किया गया था। कंपनी के हरियाणा के मानेसर, राजस्थान के तपुकरा, नरसापुरा, कोलार (कर्नाटक) और अहमदाबाद के विट्ठलपुर में चार विनिर्माण प्लांट हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications