होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने BS6 इंजन वाली अपडेटेड होंडा यूनिकॉर्न बाइक लॉन्च कर दी है।
नई दिल्ली: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने BS6 इंजन वाली अपडेटेड होंडा यूनिकॉर्न बाइक लॉन्च कर दी है। जी हां कल यानि गुरुवार को होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने यूनिकॉर्न बाइक का BS-VI वेरिएंट उतारा। इसकी एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 93,593 रुपये से शुरू है। बाइक में 160 सीसी एचआईटी इंजन है। बता दें कि BS-VI के अध्यक्ष, सीईओ और प्रबंध निदेशक मिनोरू कातो ने कहा कि यूनिकॉर्न होंडा द्वारा भारत में पेश पहली मोटरसाइकिल है। इंजन रिफाइनमेंट और सुगम प्रदर्शन के मामले में यह बाइक 'बेंचमार्क' है। वहीं उन्होंने कहा कि यूनिकॉर्न मॉडल पिछले 16 साल से बाजार में है। इसके ग्राहकों की संख्या 25 लाख है। एचएमएसआई के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सेल्व व मार्केटिंग यादविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा कि यूनिकॉर्न का नया एडवांस्ड 160cc इंजन ज्यादा पावर जनरेट करेगा। इंजन के साथ काउंटर वेट बैलेंसर भी रहेगा, जो वाइब्रेशंस घटाता है और लो से हाई RPM पर स्मूदली पहुंचाता है। सस्ते में खरीदें ये कारें, मिलेगी 5 लाख रु तक की छूट ये भी पढ़ें

यूनीकॉर्न BS-VI के स्पेसिफिकेशंस
- होंडा यूनिकॉर्न में HET ट्यूबलेस टायर, मेंटीनेंस फ्री बैटरी, शार्प टेल लैंप, इंजन स्टॉप स्विच, ABS मौजूद हैं।
- बाइक का 162.7 cc, 4 स्ट्रोक HET इंजन 7500 rpm पर 9.5 Kw पावर और 5500 rpm पर 14 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
- बाइक में 5 स्पीड ट्रांसमिशन और PGM- FI फ्यूल सिस्टम है।
- यूनिकॉर्न के फ्रंट में 240 mm डिस्क और रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक्स हैं।
- फ्रंट में टेलिस्कोपिक और रियर में हाइड्रॉलिक टाइप (मोनोशॉक) सस्पेंशन दिया गया है।
- BS-VI होंडा यूनिकॉर्न में अब 187 mm का ग्राउंड क्लियरेंस है, जो पहले से 8mm ज्यादा है।
- इसका व्हीलबेस भी पहले से बढ़कर 1335 mm हो गया है।
- यूनिकॉर्न BS-VI 6 साल के वॉरंटी पैकेज के साथ आ रही है, जिसमें 3 साल की स्टैंडर्ड वॉरंटी और 3 साल की वैकल्पिक सर्विस वॉरंटी है।
BS6 होंडा Shine भारत में हुई लॉन्च
होंडा मोटर साईकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी लोकप्रिय 125 cc बाइक शाइन को अब BS6 इंजन के साथ उतार दिया है। अब यह बाइक 14 फीसदी ज्यादा माइलेज देगी नई BS6, शाइन को दो वेरिएंट में उतारा गया है, और यह बाइक 4 कलर्स में उपलब्ध है। दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 67,857 रुपये रखी है। वहीं कंपनी इस बाइक पर 6 साल की वारंटी का ऑफर दे रही है, इसमें 3 साल स्टैण्डर्ड और 3 साल एक्सटेंडेड वारंटी है1 बाइक के लुक्स में कुछ बदलाव किये हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications