कार खरीदने का मन बना रहे तो आपके लिए अच्छी खबर है। देश की बेहतरीन कार कंपनी होंडा आपको शानदार ऑफर दे रही है। होंडा की कारों पर फरवरी माह का ऑफर चल रहा है।
नई दिल्ली: कार खरीदने का मन बना रहे तो आपके लिए अच्छी खबर है। देश की बेहतरीन कार कंपनी होंडा आपको शानदार ऑफर दे रही है। होंडा की कारों पर फरवरी माह का ऑफर चल रहा है। जिसके तहत होंडा सिटी, अमेज, सिविक, CR-V, WR-V जैसी कारों को 5 लाख रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। तो ऐसे में अगर अगर आप होंडा की कार खरीदना चाहते हैं तो इस वक्त 5 लाख रुपये तक के फायदें का लाभ ले सकते हैं। मंदी की मार : हुंडई वरना ले जाएं 1 लाख की शुरुआती कीमत से ये भी पढ़ें
कारों पर मिलेगा एक्सेंचज ऑफर भी
इतना ही नहीं अगर आपके पास कोई पुरानी कार है तो आप एक्सेंचज ऑफर का भी फायदा ले सकते हैं। इसमें अतिरिक्त डिस्काउंट भी उपलब्ध है। इसके अलावा चुनिंदा मॉडल्स पर एक्सटेंडेड वारंटी, एक्सेसरीज और होंडा केयर मेंटीनेंस प्रोग्राम की भी पेशकश की जा रही है। जबकि कुछ कारों के मामले में छूट 2019 और 2020 ईयर दोनों तरह के मॉडल्स और BSVI मॉडल्स पर भी है। होंडा के ऑफर का फायदा 29 फरवरी 2020 तक लिया जा सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं होंडा की किस कार पर कितना डिस्काउंट उपलब्ध है।
होंडा अमेज सस्ते में खरीदें कार, बेहतरीन ऑफर के साथ
होंडा अमेज 2019 मॉडल पर 42000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इस कार के ACE BSIV एडिशन को छोड़ अन्य सभी मॉडल्स के मामले में पुरानी कार के एक्सचेंज पर चौथे और 5वें साल की 12000 रुपये की एक्सटेंडेड वारंटी मिल रही है। 30000 रुपये का अतिरिक्त डिस्कांउट भी है। वहीं एक्सचेंज ऑफर के बिना नई Amaze खरीदने पर 12000 रुपये की एक्सटेंडेड वारंटी और 3 साल के लिए 16000 रुपये का होंडा केयर मेंटीनेंस प्रोग्राम का लाभ लिया जा सकता है।
होंडा अमेज के साल 2020 मॉडल्स के मामले में Ace एडिशन BSIV को छोड़ अन्य सभी पर पुरानी कार एक्सचेंज करने पर 12000 रुपये की चौथे और 5वें साल की एक्सटेंडेट वारंटी और 20000 रुपये की अतिरिक्त छूट है। एक्सचेंज के बिना नई अमेज खरीदने पर 12000 रुपये की एक्सटेंडेड वारंटी और 3 साल के लिए 8000 रुपये का होंडा केयर मेंटीनेंस प्रोग्राम का फायदा लिया जा सकता है। ACE एडिशन BSIV 2019 मॉडल Amaze के मामले में पुरानी कार के बदले नई अमेज खरीदने पर 30000 रुपये की अतिरिक्त छूट और एक्सचेंज के बिना नई कार लेने पर 3 साल के लिए 16000 रुपये का होंडा केयर मेंटीनेंस प्रोग्राम मिल रहा है। होंडा अमेज साल 2020 BSVI मॉडल्स पर पुरानी कार एक्सचेंज कर नई अमेज खरीदने पर चौथे और पांचवें साल की 12000 रुपये की एक्सटेंडेड वारंटी और 20000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है। बिना एक्सचेंज के नई अमेज लेने पर 12000 रुपये की एक्सटेंडेड वारंटी और 3 साल के लिए 8000 रुपये का होंडा केयर मेंटिनेंस प्रोग्राम मिल रहा है।
होंडा CR-V पर मिलेगा 5 लाख रु का फायदा
इस कार पर 5 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। साल 2018 और 2019 के डीजल 1.6 4WD 9AT मॉडल पर 5 लाख रुपये तक की नकद छूट और गारंटीड वैल्यू बायबैक मिल रहा है।
होंडा सिटी पर मिल रहा आकर्षक ऑफर
इस कार पर 72000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। होंडा सिटी के 2019 ईयर मॉडल के सभी BS IV मॉडल्स और पेट्रोल SV MT/V MT/V CVT- BS VI मॉडल्स पर 32000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज पर 30000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट है। वहीं 2019 ईयर पेट्रोल VX MT/VX CVT/ZX MT/ZX CVT- BSVI मॉडल्स पर 37000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज पर 35000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट है।
जबकि 2020 ईयर मॉडल वाली होंडा सिटी के सभी BSIV मॉडल्स पर 32000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज पर 30000 रुपये की अतिरिक्त छूट है। 2020 ईयर पेट्रोल SV MT/V MT/V CVT- BSVI मॉडल्स पर 25000 रुपये तक की नकद छूट और एक्सचेंज पर 20000 रुपये की अतिरिक्त छूट है। VX MT/VX CVT/ZX MT/ZX CVT- BSVI मॉडल्स पर 37000 रुपये तक की नकद छूट और एक्सचेंज पर 35000 रुपये की अतिरिक्त छूट है।
होंडा सिविक पर मिलेगा 2.50 लाख रु का फायदा
इस कार पर 2.50 लाख रुपये तक के फायदों का लाभ लिया जा सकता है। 2019 ईयर मॉडल के मामले में सभी डीजल वेरिएंट पर 2.50 लाख रुपये तक, पेट्रोल V CVT मॉडल पर 1.25 लाख रुपये तक की नकद छूट है। जबकि पेट्रोल VX CVT मॉडल पर 1 लाख रुपये तक की छूट और कार एक्सचेंज पर 25000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट है। पेट्रोल ZX CVT मॉडल पर 50000 रुपये तक की नकद छूट और एक्सचेंज पर 25000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट है। मालूम हो कि सिविक के 2020 ईयर मॉडल के मामले में सभी डीजल मॉडल्स पर 2 लाख रुपये तक की नकद छूट की पेशकश की जा रही है।
होंडा BR-V पर 1.10 लाख रु तक का डिस्काउंट
इस गाड़ी पर 1.10 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। होंडा BR-V के 2019 ईयर मॉडल्स के मामले में S MT पेट्रोल/VX MT पेट्रोल को छोड़ अन्य सभी पेट्रोल/डीजल मॉडल्स पर पुरानी कार एक्सचेंज करने पर 33500 रुपये तक की नकद छूट, 50000 रुपये की अतिरिक्त छूट, 26500 रुपये की एक्सेसरीज मिल रही है। जबकि एक्सचेंज के बिना नई कार खरीदने पर 33500 रुपये तक की नकद छूट, 36500 रुपये की एक्सेसरीज दी जा रही है। S MT पेट्रोल/VX MT पेट्रोल BR-V 2019 ईयर मॉडल पर एक्सचेंज के तहत 50000 रुपये की अतिरिक्त छूट का फायदा लिया जा सकता है।
Honda BR-V के 2020 ईयर पेट्रोल मॉडल के मामले में S MT पेट्रोल/VX MT पेट्रोल को छोड़ अन्य सभी मॉडल्स पर पुरानी कार एक्सचेंज करने पर 28500 रुपये तक की नकद छूट, 45000 रुपये की अतिरिक्त छूट और 26500 रुपये की एक्सेसरीज दी जा रही है। बिना एक्सचेंज नई गाड़ी लेने पर 28500 रुपये तक की नकद छूट और 31500 रुपये की एक्सेसरीज का फायदा लिया जा सकता है। S MT पेट्रोल/VX MT पेट्रोल BR-V के 2020 ईयर मॉडल पर एक्सचेंज के तहत 40000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications