नयी दिल्ली। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने पिछले महीने बीएस-6 एक्स-ब्लेड बाइक को भारतीय बाजार में 1.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। मोटरसाइकिल को दो वेरिएंट में उपलब्ध किया गया है। इनमें सिंगल-डिस्क और डबल-डिस्क शामिल हैं। दोनों ही वेरिएंट नए फीचर्स और उपकरणों के साथ पेश किए गए। हालांकि कंपनी ने बीएस-6 एक्स-ब्लेड की कीमतों में अब बढ़ोतरी कर दी है। आइए जानते हैं इस बाइक के दाम कितने बढ़ाए गए हैं। साथ ही जानते हैं बीएस-6 होंडा एक्स-ब्लेड के फीचर्स के बारे में।
कितने बढ़े दाम
होंडा की तरफ से बीएस-6 एक्स-ब्लेडके दाम लॉन्च होने के बाद पहली बार बढ़ाए गए हैं। हालांकि कंपनी ने इस बाइक की कीमतों में बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं की है। इस बाइक के दामों में केवल 576 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब बीएस-6 होंडा एक्स-ब्लेड की नई कीमतों में इसके सिंगल डिस्क वेरिएंट की कीमत 1,06,687 रुपये और डबल डिस्क वेरिएंट की कीमत 1,10,968 रुपये होगी। मोटरसाइकिल में एक नया डिज़ाइन दिया गया है, जो पिछले वेरिएंट की तुलना में अधिक मॉडर्न और स्पोर्टी है।
ये है फीचर्स
बाइक के नए बीएस-6 वेरिएंट में एलईडी हेडलैंप यूनिट, एलईडी टेल लैंप, अधिक खूबसूरत ईंधन टैंक और एक डुअल आउटलेट एक्सहॉस्ट दिया गया है। अन्य अपडेट में लेटेस्ट बॉडी ग्राफिक्स, नए अलॉय व्हील डिज़ाइन, स्प्लिट ग्रैब रेल्स और कई अन्य फीचर शामिल हैं। मैकेनिकली बीएस-6 एक्स-ब्लेड 160 सीसी सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन के अपडेटेड संस्करण के साथ तैयार की गई है। ये 8000 आरपीएम पर 13.67 बीएचपी की पावर और 5500 आरपीएम पर 14.7 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करती है। इंजन पांच-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
साइकिल पार्ट्स
जहां तक साइकिल पार्ट्स का सवाल है तो नई एक्स-ब्लेड टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में मोनो-शॉक सस्पेंशन के साथ आती है। ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट में 276 मिमी डिस्क और डुअल डिस्क के लिए 220 मिमी डिस्क और रियर में सिंगल-डिस्क वेरिएंट के लिए 130 मिमी ड्रम ब्रेक दिया गया है। मोटरसाइकिल में सिंगल-चैनल एबीएस (एंटी-ब्रेक सिस्टम) भी स्टैंडर्ड रूप में है। इसके बेस वैरिएंट का वजन 146 किलो और टॉप-स्पेक ट्रिम का वजन 147 किलो है।
होंडा ने महंगी की यूनिकॉर्न
इससे पहले होंडा मोटरसाइकिल ने भारत में बीएस 6 यूनिकॉर्न की कीमत में 955 रु की बढ़ोतरी की। भारत में लॉन्चिंग के समय होंडा की इस बाइक की शुरुआती कीमत 93,593 रु (एक्स-शोरूम, दिल्ली) थी। मगर अब आपको ये बाइक 94,558 रु (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की शुरुआती कीमत पर मिलेगी। बीएस 6 होंडा यूनिकॉर्न के अपडेटेड वर्जन के फीचर्स में रिवाइस्ड स्टाइलिंग शामिल है। साथ ही में इसमें बड़ा ईंधन टैंक, व्यापक फ्रंट काउल, ब्लू बैकलिट इंस्ट्रूमेंट कंसोल आदि जैसी चीजें शामिल हैं। दोपहिया वाहन निर्माता होंडा ने नई यूनिकॉर्न बीएस-6 को तीन कलर ऑप्शंस में पेश किया है, जिनमें पर्ल इग्नियस ब्लैक, इंपीरियल रेड मेटैलिक और मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक शामिल हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications