ऑटोमोबाइल कंपनियां खरीदारों को नई कार खरीदने के लिए लुभाने और बिक्री को पटरी पर लाने के लिए आकर्षक ऑफर की पेशकश कर रही हैं।
नई दिल्ली: ऑटोमोबाइल कंपनियां खरीदारों को नई कार खरीदने के लिए लुभाने और बिक्री को पटरी पर लाने के लिए आकर्षक ऑफर की पेशकश कर रही हैं। होंडा की कारों पर अक्टूबर माह के ऑफर का एलान हो चुका है। या यूं कहें कि फेस्टिवल सीजन को भुनाने के लिए बड़ी कार कंपनी होंडा ने नए ऑफर देने का ऐलान किया है। Bullet को टक्कर देगी Honda की ये बाइक, जानें कीमत और खासियत ये भी पढ़ें

इसके चलते होंडा की अमेज, डब्लूआर-वी, नई जैज, 5th जनरेशन सिटी और सिविक सेडान को 2.50 लाख रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। बता दें कि सबसे अधिक फायदा होंडा सिविक पर है। होंडा कारों पर मिल रहे फायदों में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, फ्री एक्सटेंडेड वॉरंटी शामिल हैं। हालांकि जानकारी दें आपको कि होंडा कार्स के अक्टूबर ऑफर का फायदा उठाने के लिए 31 अक्टूबर 2020 तक लिया जा सकता है।
होंडा अमेज पर शानदार ऑफर
होंडा अपनी कारों पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, फ्री एक्सटेंडेड वॉरंटी दे रहा हैं। होंडा अमेज पर 47000 रुपये तक के ऑफर हैं। होंडा अमेज पेट्रोल के सभी ग्रेड्स पर 12000 रुपये की एक्सटेंडेड वॉरंटी (चौथे व पांचवें साल), 20000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और पुरानी कार एक्सचेंज करने पर 15000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल रही है। होंडा अमेजन डीजल के सभी ग्रेड्स पर भी यही एक्सटेंडेड वॉरंटी व एक्सचेंज डिस्काउंट लागू है, हालांकि कैश डिस्काउंट 10000 रुपये तक ही है। वहीं होंडा अमेज की मौजूदा एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 6.17 लाख रुपये से शुरू है।
होंडा सिविक
बात करें होंडा सिविक की तो इस कार की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 17,93,900 रुपये से शुरू है। सिविक पर 2.50 लाख रुपये तक का ऑफर है। सिविक पेट्रोल के सभी वेरिएंट्स पर 1 लाख रुपये तक की नकद छूट है। वहीं डीजल वेरिएंट्स पर 2.50 लाख रुपये तक की नकद छूट की पेशकश की जा रही है। बता दें कि इन पेशकश के अलावा होंडा अपने मौजूदा कस्टमर्स को अतिरिक्त फायदे भी दे रही है। इनमें 6000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट और 10000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट शामिल है।
होंडा सिटी 5th जनरेशन सिटी
होंडा सिटी ग्राहकों को काफी लुभाती है। इस कार के सभी ग्रेड्स पर केवल एक्सचेंज बोनस लागू है, जो कि 30000 रुपये है। नई होंडा सिटी की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 10,89,900 रुपये से शुरू है।
होंडा डब्लूआर-वी
होंडा की इस कार के पेट्रोल/डीजल वेरिंएट के सभी ग्रेड्स पर 25000 रुपये तक की नकद छूट की पेशकश की जा रही है। इसके साथ ही पुरानी कार एक्सचेंज करने पर 15000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह नई डब्लूआर-वी पर अक्टूबर में 40000 रुपये तक के फायदे लिए जा सकते हैं। डब्लूआर-वी की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 849900 रुपये से शुरू है।
होंडा जैज
बता दें कि होंडा की नई जैज के पेट्रोल वेरिएंट के सभी ग्रेड्स पर 40000 रुपये तक के ऑफर हैं। इसमें 25000 रुपये तक की नकद छूट और 15000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। नई होंडा जैज की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 7,49,900 रुपये से शुरू है।
नोट: अगर आप कार खरीदने जा रहे है तो आपके जानकारी के लिए बता दें अलग-अलग वेरिएंट, ग्रेड पर ऑफर्स में अलग-अलग जगहों के आधार पर अंतर हो सकता है। वहीं चुनिंदा कॉरपोरेट्स के लिए सभी मॉडल्स पर अतिरिक्त ऑफर्स हैं। ऑफर्स के बारे में अधिक जानकारी निकटतम होंडा डीलरशिप से ली जा सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications