होंडा कार्स इंडिया ने अपनी बीएस-6 होंडा सिविक के डीजल वेरिएंट्स की प्री-लॉन्च बुकिंग्स लेनी शुरू कर दी है। बता दें 10वीं जनरेशन डीजल वेरिएंट होंडा सिविक की बिक्री जुलाई 2020 से शुरू हो जाएगी।
नई दिल्ली: होंडा कार्स इंडिया ने अपनी बीएस-6 होंडा सिविक के डीजल वेरिएंट्स की प्री-लॉन्च बुकिंग्स लेनी शुरू कर दी है। बता दें 10वीं जनरेशन डीजल वेरिएंट होंडा सिविक की बिक्री जुलाई 2020 से शुरू हो जाएगी। पेट्रोल वर्जन होंडा सिविक भारतीय बाजार में मार्च 2019 में लॉन्च की गई थी। डीजल वर्जन सिविक में कंपनी 1.6 लीटर i-DTEC टर्बो इंजन देगी जो 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएगी। वहीं, पेट्रोल वेरिएंट में कंपनी सिर्फ एक सीवीटी गियरबॉक्स ही दे रही है।
काफी सस्ते में करें बुकिंग
बता दें कि ग्राहक एचसीआईएल के ऑनलाइन सेल्स प्लेटफॉर्म होंडा फ्रॉम होम के माध्यम से घर में बैठकर इस सेडान को बुक कर सकते हैं। इसके अलावा देश में कंपनी के फिर खुल चुके ऑथराइज्ड डीलरशिप नेटवर्क पर भी बुकिंग की जा सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक होंडा सिविक डीजल बीएस-6 को 25000 रुपये बुकिंग अमाउंट पर बुक किया जा सकता है। संभावना है कि सिविक डीजल बीएस-6 की कीमत बीएस-4 वेरिएंट के मुकाबले 80000 रुपये अधिक रह सकती है।
इंजन और पावर
होंडा सिविक डीजल बीएस-6 में 1.6 लीटर इंजन ही रहेगा और यह 119hp/300Nm का आउटपुट देगा। इसके साथ में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। अनुमान है कि बीएस6 अपग्रेडेशन के साथ डीजल सिविक का माइलेज 23kmpl के आसपास रहेगा। अगर ऐसा हुआ तो सिविक अपनी श्रेणी में सबसे अधिक माइलेज देने वाली कार होगी। हालांकि यह माइलेज पुराने मॉडल के माइलेज के मुकाबले कम है। बीएस4 वेरिएंट में यह 26.8kmpl था। नई होंडा सिविक पेट्रोल वेरिएंट लॉन्च के समय से ही बीएस6 इंजन के साथ आ रहा है। कंपनी ने इसे मार्च 2019 में लॉन्च किया था। इसमें 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 140hp पावर और 174Nm का टॉर्क जनरेट करता है. होंडा इसमें सीवीटी की पेशकश कर रही है।
इन मॉडल के नहीं आएंगे डीजल वेरिएंट
होंडा का कहना है कि वह सीआर-वी और Jazz को केवल पेट्रोल वेरिएंट के साथ ही आगे बढ़ाएगी। होंडा सीआर-वी पेट्रोल बीएस6 की बिक्री चालू है, वहीं होंडा Jazz बीएस6 अभी लॉन्च होनी है। कंपनी जल्द ही डब्लूआरवी-वी को भी लॉन्च करेगी। इसकी प्री लॉन्च बुकिंग भी शुरू हो चुकी हैं।
नई क्रेटा की बुकिंग 30000 के पार
वहीं दूसरी ओर हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने मंगलवार को बताया कि उसकी क्रेटा के नए वर्जन की बुकिंग 30,000 को पार कर चुकी है। कंपनी ने इसे इसी साल 16 मार्च को पेश किया था। कंपनी ने एक बयान में कहा कि मई में क्रेटा की बिक्री सबसे अच्छी रही है। वहीं 30,000 बुकिंग के साथ इसने एसयूवी सेगमेंट में अपनी धाक फिर से जमाई है। नई क्रेटा की टक्कर Kia Seltos, एमजी हेक्टर और टाटा हैरियर से है। कंपनी के सेल्स, मार्केटिंग और सर्विस निदेशक ने कहा कि क्रेटा के नए वर्जन में कई ऐसी बातें थी जो इससे पहले इस सेगमेंट की किसी कार में नहीं थी। इसलिए बाजार ने इसको हाथोंहाथ लिया। कोविड-19 संकट जैसे चुनौतीपूर्ण समय में भी क्रेटा की बुकिंग 30,000 इकाई को पार करना एक बड़ी उपलब्धि है। नई क्रेटा की कीमत 9.99 लाख से लेकर 17.20 लाख रुपये रुपये के बीच है। नई क्रेटा में 50 फीसदी से ज्यादा बुकिंग बीएस6 डीजल मॉडल के लिए हैं। इससे साफ पता चलता है कि ग्राहकों को भरोसा कंपनी की बीएस6 डीजल तकनीक पर बढ़ा है। नई क्रेटा पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें 1.5L पेट्रोल, 1.4L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन विकल्प शामिल हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications