त्योहारी सीजन को देखते हुए होंडा मोटरसाइकिल इंडिया ने ग्राहकों को रिझाने के लिए अपने स्कूटर्स और मोटरसाइकिलों पर कई तरह के डिस्काउंट ऑफर्स दे रही हैं।
नई दिल्ली: त्योहारी सीजन को देखते हुए होंडा मोटरसाइकिल इंडिया ने ग्राहकों को रिझाने के लिए अपने स्कूटर्स और मोटरसाइकिलों पर कई तरह के डिस्काउंट ऑफर्स दे रही हैं। तो अगर आप इस फेस्टिव सीजन होंडा की बाइक या स्कूटर खरीदने का प्लान कर रहे है तो आपके लिए बेहतर मौका है। बढ़ी Scooty की डिमांड, सस्ते में मिलने वाली ये है बेस्ट स्कूटर ये भी पढ़ें

बता दें कि होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने फेस्टिव सीजन को देखते हुए सुपर 6 ऑफर निकाला है। इसके तहत होंडा की बाइक या स्कूटर की खरीद पर 6 आकर्षक ऑफर्स की पेशकश की जा रही है। इन ऑफर्स में सेविंग्स, कैशबैक, पेटीएम ऑफर, ईएमआई पर खरीदने पर कम ब्याज दर, फाइनेंसिंग आदि शामिल हैं।
जानिए होंडा के सुपर 6 ऑफर
- होंडा के किसी भी टूव्हीलर की खरीद पर 11000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
- फाइनेंसिंग ऑफर के तहत बाइक या टूव्हीलर के प्राइस की 100 फीसदी फाइनेंसिंग की पेशकश की जा रही है। लेकिन यह चुनिंदा मॉडल्स और चुनिंदा कस्टमर्स के लिए ही लागू होगी।
- वहीं अगर ग्राहक ईएमआई पर होंडा की बाइक या स्कूटर खरीदना चाहता है तो ब्याज दर 7.99 फीसदी सालाना से शुरू है।
- बता दें कि चुनिंदा बैंकों की क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड ईएमआई पर 5000 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है। एक कार्ड पर एक ही बार स्कीम का फायदा लिया जा सकेगा।
- जबकि पेटीएम मॉल ऑफर के तहत 2500 रुपये तक के कैशबैक बेनिफिट मिल रहे हैं। इसके साथ ही 50 फीसदी ईएमआई ऑफर भी उपलब्ध
जान लें क्या है शर्तें
अगर आप होंडा की बाइक या स्कूटर खरीदना चाहते है तो बता दें कि कंपनी ने कुछ शर्तें भी रखी है। किसी भी दो ऑफर को एक साथ हासिल नहीं किया जा सकता है। सेविंग्स की गणना, बाजार में चल रही आम स्कीम के हिसाब से स्पेसिफिक लोन अमाउंट और लोन अवधि के आधार पर की गई है। वहीं सेविंग्स लोन अमाउंट और अवधि के मुताबिक अलग-अलग हो सकती है। बता दें कि सभी स्कीम्स सीमित अवधि के लिए हैं।
होंडा की ये बाइक रॉयल एनफील्ड की क्लासिक को देगी टक्कर
दूसरी तरफ बता दें कि हाल ही में होंडा ने हाइनेस CB350 बाइक को लॉन्च किया है। इस बाइक को दो वेरिएंट डीएलएक्स व डीएलएक्स प्रो में उतारा गया है। डीएलएक्स वेरिएंट की एक्स शोरूम गुरुग्राम कीमत 1.85 लाख और डीएलएक्स प्रो की कीमत 1.90 लाख रुपये रखी गई है। इस नई क्रूजर बाइक की टक्कर रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 350 और बुलेट 350 से है। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications