नई दिल्ली, अप्रैल 22। एक बार फिर से कोरोना के मामले में भारत में बढ़ने लगे हैं। इस संकट काल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के बजाय निजी वाहन बेस्ट है। इसलिए आपको एक कार खरीद लेनी चाहिए। यदि आपका बजट कम है तो आप पर्सनल बाइक ले सकते हैं। यदि आप नयी बाइक नहीं खरीद सकते तो भी निराश न हों। आपके पास ऐसी स्थिति में बाइक खरीदने के दो ऑप्शन हैं। पहला ईएमआई पर लेना। मगर इसमें आपको ब्याज देना होगा। दूसरा और सबसे आसान तरीका है सेकंड हैंड बाइक लेना। आप सेकंड हैंड बाइक से फिलहाल कमा चला सकते हैं। होंडा की शाइन एक शानदार बाइक है। इसके कुछ पुराने मॉडल बिक्री के लिए लिस्ट किए गए हैं, जिनकी कीमत बेहद कम है। आइए जानते हैं सभी की डिटेल।
अच्छी है माइलेज
125 सीसी इंजन वाली कई बाइकें मार्केट में उपलब्ध हैं। शाइन इन्हीं में से एक है। होंडा शाइन को इसके डिजाइन और माइलेज के लिए पसंद किया जाता है। पर इस समय होंडा शाइन की शुरुआती कीमत ही 76,314 रुपये है। वहीं इसका टॉप मॉडल आपको 80,314 रुपये में मिलेगा। इतनी रकम किसी के भी बजट से बाहर हो सकती है। इसलिए आप इस बाइक का सेकंड हैंड मॉडल घर ला सकते हैं।
17000 रु में मिल रही शाइन
होंडा शाइन के कुछ पुराने मॉडल अलग-अलग वेबसाइटों पर लिस्ट किए गए हैं। बता दें कि इस समय कई ऐसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैं, जिन पर पुरानी कारें और बाइकें खरीदी और बेची जाती हैं। इन्हीं में से एक है ओएलएक्स। ओएलएक्स पर इस समय होंडा शाइन का 2012 मॉडल बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है, जिसकी कीमत 17,000 रुपये है। ध्यान रहे कि इस बाइक पर और कोई ऑफर नहीं है।
20500 रु वाला मॉडल
होंडा शाइन एक पुराना मॉडल ड्रूम वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है। ये बाइक का 2011 मॉडल है। इस पुरानी बाइक की कीमत 20,500 रुपये रखी गई है। अच्छी बात यह है कि यहां आपको फाइनेंस ऑफर भी मिल सकता है। यानी आप ईएमआई पर बाइक ले सकते हैं।
21000 रु में उपलब्ध
एक अन्य वेबसाइट क्विकर पर भी होंडा शाइन का सेकंड हैंड का एक पुराना मॉडल बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। होंडा शाइन का यह 2012 मॉडल है। इसे क्विकर पर बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत 21,000 रुपये रखी गई है। आगे बाइक के इंजन से लेकर माइलेज तक की पूरी डिटेल जानते हैं।
इंजन और फीचर
होंडा शाइन बाइक के इंजन की बात करें तो इसमें 124 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 10.74 पीएस की पावर और 11 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। ये इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। होंडा शाइन 125 बाइक 65 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज दे सकती है। यानी आप 1 लीटर पेट्रोल में 65 किमी तक सफर कर सकते हैं। बताते चलें कि होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने हाल ही में भविष्य के लिए अपने रोडमैप का खुलासा किया है, जो आश्चर्यजनक रूप से इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर केंद्रित है। कंपनी आने वाले वर्षों में कई ईवी मॉडल पेश करेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications