होंडा एक नई मोटरसाइकल लाने की तैयारी में है। भारतीय बाजार में होंडा टू-व्हीलर्स की मजबूत पकड़ है। इतना ही नहीं होंडा की स्कूटर सेगमेंट में नंबर 1 पर कब्जा है।
नई दिल्ली: होंडा एक नई मोटरसाइकल लाने की तैयारी में है। भारतीय बाजार में होंडा टू-व्हीलर्स की मजबूत पकड़ है। इतना ही नहीं होंडा की स्कूटर सेगमेंट में नंबर 1 पर कब्जा है। इसी कड़ी में होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) नई बाइक से रूरल मार्केट को टारगेट करेगी। सबसे खास बात यह है कि होंडा की यह बाइक बेहद सस्ती होगी। इसके अलावा, होंडा देश में अपने बाइक पोर्टफोलियो को बढ़ाना चाहती है, क्योंकि कंपनी ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों से ग्राहकों के एक वर्ग को अपने पाले में जोड़ना चाहती है।

60 हजार रुपये से कम हो सकती है इसकी कीमत
होंडा की नई बाइक इसकी CD110 रेंज के नीचे होगी। फिलहाल, CD110 रेंज कंपनी की सबसे किफायती बाइक है। CD100 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 64,505 रुपये है। ऐसे में होंडा की नई मोटरसाइकल की कीमत 60 हजार रुपये से कम हो सकती है। होंडा की नई बाइक को हीरो स्प्लेंडर, TVS Radeon के अलावा बजाज CT100, टीवीएस विक्टर के मुकाबले पेश किया जा सकता है।
कस्टमर्स के लिए एंट्री लेवल मॉडल की जरूरत
बता दें कि कंपनी ज्यादा से ज्यादा ग्राहक हासिल करने के लिए अपने पोर्टफोलियो के गैप्स को भरना चाहती है। होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया के प्रेसिडेंट, सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर के मुताबिक कंपनी के पास अभी ऐसी एंट्री लेवल बाइक की कमी है, जो कि प्रतिस्पर्धियों के साथ मुकाबला कर सके। उन्होंने कहा कि हमारे पास रूरल एरियाज के लिए मजबूत प्रॉडक्ट नहीं है। हमें ऐसे कस्टमर्स तक पहुंच बनाने के लिए एक ऐसे एंट्री लेवल मॉडल की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रॉडक्ट उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है, जिसे ग्रामीण इलाकों में लोग खरीद सकें। वहीं एंट्री-लेवल बाइक के लॉन्च की टाइमलाइन के बारे में उनका कहना है कि इसमें कुछ समय लगेगा, लेकिन 5 या 10 साल नहीं।
ग्रामीण इलाकों में अपनी पहुंच मजबूत बनाना चाहती कंपनी
हाल में होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया के प्रेसिडेंट, सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा है कि कंपनी ग्रामीण इलाकों के लिए एंट्री-लेवल किफायती प्रॉडक्ट्स लाना चाहती है। इसके साथ ही, अलग-अलग कस्टमर्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए कंपनी अपनी मिड-सेगमेंट रेंज (150cc से ऊपर) और सुपर बाइक पोर्टफोलियो को मजबूत करना चाहती है। ऐक्टिवा और डिओ जैसे प्रॉडक्ट्स के साथ देश के स्कूटर सेगमेंट में दबदबा रखने वाली कंपनी नई मोटरसाइकल के साथ ग्रामीण इलाकों में अपनी पहुंच मजबूत बनाना चाहती है।
कंपनी जल्द ही रिलीज करेगी आकर्षक मॉडल्स
उन्होंने कहा कि कंपनी अपने मिड-रेंज पोर्टफोलियो को भी मजबूत करेगी। भारत में हाई इनकम ग्रुप्स हैं और होंडा के पास इस कैटिगरी में नए प्रॉडक्ट्स लाने के लिए टेक्नॉलजी है। ऐसे में कंपनी के पास 150cc से ज्यादा वाले सेगमेंट में यूनिकॉर्न और दूसरी बाइक हैं। लेकिन, यह काफी नहीं है। शहरी इलाकों में नए कस्टमर्स ग्रुप्स बनाने के लिए हम कुछ आकर्षक मॉडल्स रिलीज करें। मौजूदा समय में एचएमएसआई भारत में 2 सुपरबाइक्स समेत 8 बाइक मॉडल्स बेचती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications