आने वाले दो दिन बाद सितंबर का महीना शुरू हो रहा है। ऐसे में ये भी जरूरी है कि अभी से ही लोगों को अपने बैंक से जुड़ी जानकारी मिल जाए ताकि कोई जरूरी काम न रुके।
नई दिल्ली: आने वाले दो दिन बाद सितंबर का महीना शुरू हो रहा है। ऐसे में ये भी जरूरी है कि अभी से ही लोगों को अपने बैंक से जुड़ी जानकारी मिल जाए ताकि कोई जरूरी काम न रुके। यही वजह है कि हम आपको बता रहे हैं अगले महीने आने वाली छुट्टियां ताकि समय रहते आप अपने काम निपटा लें। हर महीने सभी सरकारी और निजी बैंकों में कुछ छुट्टियां अनिवार्य है। महीने में आने वाले सभी रविवार और दूसरे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।

बता दें कि बैंक बंद रहने के दौरान बाकी सारी ऑनलाइन सेवा और एटीएम संबंधित सेवाएं जारी रहेंगी। इसके अलावा बताए गए अवकाशों को ध्यान में रख कर अपना बैंक से संबंधित कार्य समय रहते पूरा कर लें। जिससे परेशानी का सामना ना करना पड़े। अगर हमें कोई बैंकिंग कार्य बैंक ब्रांच में जाकर निपटाना है, तो हमें यह जरूर जान लेना चाहिए कि उस दिन बैंक की छुट्टी नहीं हो।
सितंबर महीने में किन-किन तारीखों को बैंकों की छुट्टी
आरबीआई ने सितंबर 2020 में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। सितंबर में बैंकों की बहुत ज्यादा छुट्टियां नहीं पड़ रही हैं। तो चलिए आइए जानते हैं कि सितंबर महीने में किन-किन तारीखों को बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। सितंबर माह में प्रत्येक रविवार के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। आरबीआई ने साल 2015 में इस तरह की घोषणा की थी। सितंबर महीने में कुछ क्षेत्रीय त्योहार भी पड़ रहे हैं। इन त्योहारों पर देश के कुछ राज्यों में बैंकों की छुट्टियां होंगी। यहां बता दें कि क्षेत्रीय अवकाश संबंधित राज्य सरकारों द्वारा निर्धारित किये जाते हैं। सबसे पहले दो सितंबर, बुधवार को श्री नारायण गुरु जयंती मनाई जाएगी। इस दिन गंगटोक, कोच्चि और तिरुवनन्तपुरम में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके बाद छह सितंबर को रविवार होने के चलते सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
करीब 12 दिन बंद रहेंगे बैंक
बता दें कि सितंबर महीने में देश के विभिन्न हिस्सों के बैंक करीब 12 दिन के लिए बंद रहेंगे। सितंबर महीने का दूसरा शनिवार 12 तारीख को पड़ रहा है। इस दिन सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 13 सितंबर, रविवार को भी सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 17 सितंबर, गुरुवार को महालय अमावस्या के कारण अगरतला, कोलकाता और बेंगलुरु में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 20 सितंबर को रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इस दिन कोच्चि और तिरुवनन्तपुरम में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के चलते सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इन छुट्टियों के दिन बैंकों के सभी नियमित कामकाज बंद रहेगा।
इन तारीखों में बैंक रहेंगे बंद
01 सितंबर- ओणम के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
02 सितंबर- श्री नारायण गुरु जयंती पर गंगटोक, कोचि, केरल और तिरुअनंतपुरम में पंग ल्हाबसोल पर अवकाश रहने की वजह से बैंक बंद।
06 सितंबर- साप्ताहिक अवकाश।
12 सितंबर- महीने के दूसरे शनिवार से बैंकों में छुट्टी।
13 सितंबर- रविवार का दिन होने की वजह से बैंक में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
17 सितंबर- महालया अमास्या और विश्वकर्मा पूजा पर अगरतला, बेंगलुरु और कोलकाता समेत कुछ अन्य राज्यों में अवकाश रहेगा।
20 सितंबर- साप्ताहिक अवकाश।
21 सितंबर- श्रीनारायण गुरु समाधि दिवस में कोचि और तिरुअनंतपुरम में अवकाश।
23 सितंबर- हरियाणा हीरोज शहादत दिवस पर बैंकों में अवकाश।
26 सितंबर- महीने का चौथा शनिवार पर देश के बैंकों में छुट्टी।
27 सितंबर- साप्ताहिक अवकाश।
28 सितंबर- सरदार भगत सिंह जयंती पर पंजाब में छुट्टी।
नोट : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट पर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही, आपको बता दें कि हर राज्य के हिसाब से बैंक में छुट्टियां अलग-अलग होती है। आप चाहें तो नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक कर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते है। https://www.rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications