Business Idea: हर कोई हमेशा ऐसे बिजनेस आइडिया के तलाश में रहता है जिसमें घाटा लगने के चांस बहुत कम रहे। अगर आप भी ऐसे ही बिजनेस की तलाश में हैं तो आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में बताएंगे जिसमें घाटा लगने का चांस कम होता है। बाजार में इसकी डिमांड हमेशा बनी रहती है। यह हर मौसम में लोगों की पसंद बना रहता है। हर उम्र के लोग इसे खाना पसंद करते हैं। इस प्रॉडक्ट की डिमांड गांवो और शहरों में हमेशा समान रुप से बनी रहती है। आज हम आपको काजू की खेती (Cashew Farming) के बारे में बताएंगे।
पूरे देश में है काजू की लोकप्रियता
काजू को सूखे मेवे के भी लोग जानते हैं। काजू का फल पेड़ पर उगता है। इसके पेड़ की लंबाई 14 मीटर से लेकर 15 मीटर या उससे भी ज्यादा हो सकती है। पौधे लगाने के टाइम से फल देने में इसके पौधे लगभग 3 साल का सयम लेते हैं। काजू के अलावा इसके छिलके भी बिकते हैं। काजू के छिलकों से पेंट और लुब्रिकेंट का बनाया जाता है।
काजू की खेती होती है फायदेमंद
व्यवासयिक नजरिए से काजू की खेती काफी लाभदायक मानी जाती है। काजू के पौधे के लिए गर्म जलवायु अच्छा माना जाता है। पौधे को उगाने के लिए समान्य तामपमान 20 से 35 डिग्री के बीच उपयुक्त होता है। काजू के पौधे की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे किसी भी तापमान पर उगाया जा सकता है। जानकारों के मुताबिक लाल बलुई दोमट मिट्टी इसके लिए थोड़ी ज्यादा उपयुक्त होती है।
कहां होती है काजू की खेती
पूरे विश्व में काजू के कुल उत्पादन का 25 फीसदी हिस्सा भारत में उगाया जाता है। काजू की खेती केरल, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तामिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल राज्य में की जाती है। झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी काजू की खेती की जाती है।
क्या है कमाई का आकड़ा
काजू के पौधे को केवल एक बार लगाना होता है, इसके बाद इससे कई सालो तक फल आते रहते हैं। काजू का पौध लगान के लिए कोई खास खर्च नहीं लगता है। जानकारों के अनुसार एक हेक्टेयर भूमी में 500 पौधे लगाए जा सकते हैं। किसानों की माने तो एक पेड़ से 20 किलो तक काजू उपजता है। इस हिसाब से एक हेक्टेयर में 10 टन काजू का उत्पादन होगा। बाजार में काजू 1200 रुपये किलो के आसपास बिक रहा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications