
How to do UPI payment with Credit card : यूपीआई आज के सयम में पेमेंट का एक बेहद ही सुगम उपाय है। जब यूपीआई शुरू हुआ था तब, पेमेंट करने के लिए बैंक खाते को यूपीआई से जोड़ना होता था। हालाँकि, बाद में UPI ऐप ने बिजनेसेस को पेमेंट करने के लिए ग्राहकों को क्रेडिट और डेबिट कार्ड जोड़ने की सुविधा दी। क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके आप किसी व्यक्ति के पर्सनल अकाउंट में पेमेंट नही कर सकते हैं। आरबीआई और सरकार के डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए क्रेडिट कार्ड को भी यूपीआई से जोड़ने का कदम उठाया है।
कार्ड स्वाइप करने की नहीं होगी जरूरत
यूपीआई ऐप में क्रेडिट या डेबिट कार्ड जोड़कर ग्राहक पेमेंट को आसान बना सकते हैं। उपयोगकर्ता पीओएस मशीन पर अपना कार्ड स्वाइप किए बिना भुगतान कर सकते हैं। भुगतान करने के लिए बस बिजनेस फर्म का क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। इसके बाद पेमेंट के लिए जोड़े कार्ड का उपयोग करके पेमेंट कर सकते हैं। जब आप UPI ऐप के माध्यम से डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पेमेंट करते हैं तो पेमेंट करने के लिए आपके मोबाइल नंबर ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी सबमीट करने के बाद आप पेमेंट कर सकेंगे।
PhonePe पर क्रेडिट कार्ड के UPI पेमेंट
PhonePe ऐप के माध्यम से क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करने के लिए, आपको पहले क्रेडिट या डेबिट कार्ड को पेमेंट की विधि के रूप में जोड़ना होगा। PhonePe ऐप में क्रेडिट या डेबिट कार्ड जोड़ने के तरीके बारे में आपको बताते हैं।
- अपने स्मार्टफोन में PhonePe एप को ओपन करें
- अपना प्रोफ़ाइल के विकल्प को चुनें।
- बैंक खाते और कार्ड के विकल्प को चुनें और फिर एक कार्ड जोड़ें पर क्लिक करें
- कार्ड नंबर, एक्सपाइरी तिथि, सीवीवी, और कार्डधारक का नाम और बिलिंग पता सबमिट करें।
- आपको जारीकर्ता के नियमों और शर्तों को स्वीकार करना होगा।
- अपने नए कार्ड की भुगतान विधि सूची के आगे सक्रिय करें पर टैप करें।
- अपना वन-टाइम पासवर्ड डालें।
इस प्रक्रिया के बाद कार्ड के सफलतापूर्वक सत्यापित हो जाने के बाद भुगतान किया जा सकेगा। PhonePe व्यापारियों और विक्रेताओं या PhonePe ऐप के माध्य से शाॉपिग करने के लिए क्रेडिट कार्ड से भुगतान पेमेंट किया जा सकेगा। फोन पे भुगतान वीज़ा, मास्टरकार्ड, मेस्ट्रो, डायनर्स, अमेरिकन एक्सप्रेस और रूपे कार्ड को भी स्वीकार करता है।
GPay के माध्यम से क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान कैसे करें
- अपने स्मार्टफोन में GPay ओपन करें
- अपना प्रोफाइल को ओपन करें।
- बैंक खाते और कार्ड का विकल्प चुनें और फिर कार्ड एड करने के विकल्प पर टैप करें।
- कार्ड नंबर, एक्सपाइरी डेट, सीवीवी, और कार्डधारक का नाम और बिलिंग पता सबमिट करे।
- आपको जारीकर्ता के नियमों और शर्तों को स्वीकार करना होगा।
- अपने नए कार्ड की भुगतान विधि सूची के आगे सक्रिय करें पर टैप करें।
- अपना वन-टाइम पासवर्ड डालें और प्रक्रिया को समाप्त करें।
इस प्रक्रिया के बाद कार्ड के सत्यापित किया जाएगा। सत्यापित होन के बाद आप ऑनलाइन और ऑफलाइन व्यापारियों पर भारत क्यूआर कोड-आधारित भुगतान कर सकेंगे। Google पे के माध्यम से बिल भुगतान और रिचार्ज, करने की सुविधा मिलेगी। Myntra, Dunzo, Yatra, MagicPin, Coolwinks, EaseMyTrip, और Converttkt एंड्रॉइड एप पर पेमेंट करने की सुविधा मिलेगी।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications