देश का सबसे बड़े कॉमर्शियल बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ग्राहकों के लिए जरुरी खबर है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ग्राहकों को ग्रीन पिन की सुविधा देता है।
नई दिल्ली: देश का सबसे बड़े कॉमर्शियल बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ग्राहकों के लिए जरुरी खबर है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ग्राहकों को ग्रीन पिन की सुविधा देता है। ग्रीन पिन के जरिए ही सारी ट्रांजेक्शन पूरी की जा सकती है। ग्रीन पिन एटीएम कार्ड का ही पिन यानी पासवर्ड होता है। इसे ग्रीन पिन इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह ऑनलाइन ही जनरेट किया जा सकता है। इस पिन को तीन तरीकों से जनरेट किया जा सकता है। इनमें आईवीआर, इंटरनेट बैंकिंग और एसएमएस शामिल है। आज हम आपको बताएंगे इसकी प्रक्रिया क्या है।

क्या होता है ग्रीन पिन
ग्रीन पिन एक आम डेबिट कार्ड का 4 अंकों वाला एटीएम पिन यानि पर्सनल आईडेंटिफिकेशन नंबर होता है। यह वही नंबर है जिसकी मदद से आप एटीएम से पैसे निकालते हैं और पेमेंट करते हैं। चूंकि इसे ऑनलाइन प्राप्त किया जाता है और इसमें किसी कागज की जरूरत नहीं पड़ती, इसलिए इसे ग्रीन पिन कहा जाता है।
आईवीआर सिस्टम
आप एसबीआई डेबिट कार्ड का ग्रीन पिन अपने मोबाइल से फोन कर कंप्यूटर के निर्देशों का पालन कर भी बनवा सकते हैं। इसे आईवीआर कहा जाता है। एसबीआई डेबिट कार्ड ग्रीन पिन जेनरेट करने लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से टोल फ्री नंबर 1800 112 211 या 1800 425 3800 पर कॉल करना होगा। फोन करने से पहले सुनिश्चित कर लें कि आपका एटीएम कार्ड और अकाउंट नंबर आपके पास हो। कंप्यूटर द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें।
ग्रीन पिन जेनरेट करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
- जब कॉल कनेक्ट हो जाए तो एटीएम/डेबिट कार्ड संबंधी सेवाओं के लिए 2 दबाएं। आईवीआर मेनू से पिन जेनरेशन के लिए 1 दबाएं।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कॉल करने पर आईवीआर आपको 1 दबाने के लिए कहेगा या फिर कस्टमर एजेंट से बात करने के लिए 2 दबाने के लिए कहा जाएगा।
- आईवीआर आपको अपने एटीएम कार्ड के अंतिम 5 डिजिट दर्ज करने के लिए कहेगा। अंतिम 5 अंकों को कन्फर्म करने के लिए 1 दबाना होगा। अगर आपसे कोई चूक होती है तो एटीएम कार्ड के अंतिम 5 डिजिट दोबारा दर्ज करने के लिए फिर से 2 दबाएं।
- इसके बाद आप से अपने अकाउंट नंबर के अंतिम 5 अंकों को दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। अगर दर्ज किए गए अंक सही हैं तो 1 दबाएं या फिर अकाउंट नंबर के अंतिम 5 अंकों को दोबारा दर्ज करने के लिए 2 दबाएं।
- अब आपको अपने जन्म का साल दर्ज करना होगा। इसके बाद आपका ग्रीन पिन बन जाएगा। यह आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भेजा जाएगा। आपको प्राप्त किए गए पिन को बदलवाने के लिए 24 घंटे के भीतर नजदीकी एटीएम में जाना होगा।
नेट बैंकिंग के जरिए जेनरेट करें पिन
- सबसे पहले www.onlinesbi.com पर जाएं और यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर अपने अकाउंट में लॉग.इन करें।
- लॉग-इन करने के बाद 'ई-सर्विसेज' टैब के अंदर 'एटीएम कार्ड सर्विसेज' सेलेक्ट करें।
- 'एटीएम पिन जेनरेशन' सेलेक्ट करें। यहां आपको दो ऑप्शन मिलेंगे जिनके जरिये एटीएम पिन जेनरेट किया जा सकता है ओटीपी या प्रोफाइल पासवर्ड इस्तेमाल करना शामिल है। हमने ओटीपी तरीके का इस्तेमाल किया है।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा. आवश्यक कॉलम में ओटीपी दर्ज करें। इसके बाद उस सेविंग अकाउंट के साथ एटीएम लिंक है उसे सेलेक्ट करें. फिर 'कंटीन्यू' पर क्लिक करें।
- एटीएम कार्ड को सेलेक्ट करें जिसके लिए पिन जेनरेट किया जाना है। अब सब्मिट पर क्लिक करें। आप जो भी पिन जनरेट करना चाहते हैं उसके पहले दो अंक दर्ज करें। बाकी के दो अंक एसएमएस के जरिये आपको भेजे जाएंगे। जो आपने सलेक्ट किए हैं वे दो अंक और मोबाइल पर एसएमएस के जरिए मिले दो अंक दर्ज करें।
- 'सब्मिट' पर क्लिक करें। आपका ग्रीन पिन जेनरेट हो जाएगा।
- ध्यान देने वाली बात ये है कि नए एटीएम कार्ड को पहले कार्ड को एक्टिवेट कराना होता। कार्ड 'ई-सर्विसेज' सेक्शन के तहत 'एटीएम कार्ड सर्विसेज' में एक्टिवेट किया जा सकता है।
एसएमएस के जरिये
- 567676 नंबर पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एसएमएस भेजें। 'PIN CCCC AAAA' फॉर्मेट में एसएमएस भेजें। CCCC एटीएम कार्ड के अंतिम चार अंक हैं। AAAA बैंक अकाउंट नंबर के अंतिम 4 अंक हैं।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। आपको अपना डेबिट कार्ड पिन बदलने के लिए एसबीआई एटीएम जाना होगा।
- यह ओटीपी सिर्फ दो दिनों के लिए मान्य होता है इसलिए एटीएम जल्द से जल्द जाएं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications