GST Registration: वस्तु और सेवा कर (GST) वस्तुओं और सेवाओं पर लगने वाला टैक्स है। जीएसटी एक Indirect Tax है। देश प्रदेश में लगने वाले तमाम Indirect Tax को जीएसटी के तहत ला दिया गया है। ऑनलाइन पोर्टल के कारण जीएसटी पंजीकरण की प्रक्रिया अब सरल, आसान और तेज हो गई है। बिजनेस करने वाले लोग जीएसटी पोर्टल पर एक फॉर्म भरकर और आवश्यक दस्तावेज जमा करके जीएसटी के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बिजनेसेस को जीएसटी के लिए पंजीकरण करना आवश्यक है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें गंभीर दंड भुगतना करना पड़ेगा। आइए जीएसटी रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंटेशन की प्रक्रिया पर एक नजर डालते हैं।

जीएसटी रजिस्ट्रेशन क्या है (What is GST Registration)
जीएसटी रजिस्ट्रेशन वह प्रक्रिया है जिसके तहत एक टैक्स देने वाला बिजनेस जीएसटी के तहत रजिस्टर हो जाता है। जब कोई व्यवसाय सफलतापूर्वक जीएसटी के लिए रजिस्टर्ड हो जाता है, तो बिजनेस को एक विशेष रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाता है। इस नंबर को माल और सेवा कर पहचान संख्या के रूप में जाना जाता है।
GSTN क्या है (What is GSTN)
गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स नेटवर्क (GSTN) एक गैर-लाभकारी, गैर-सरकारी संगठन है जो जीएसटी पोर्टल के आईटी सिस्टम की देखरेख करता है। दूसरे शब्दों में कहें तो यह जीएसटी से संबंधित सभी सूचनाओं के लिए मास्टर डेटाबेस होता है।

GSTIN क्या है (What is GSTIN)
गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी की GSTIN नंबर एक तरह का एक नंबर कोड है जो प्रत्येक करदाता को आधिकारिक GSTN पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद मिलता है। आपका जीएसटीआईएन या जीएसटी नंबर सीधे आपके पैन कार्ड से जुड़ा होता है।
जीएसटी पंजीकरण के लिए पात्रता (Eligibility for GST Registration)
- वह व्यक्ति जो जीएसटी कानून के तहत रजिस्टर्ड है
- नॉन-रेजिडेंसियल टैक्स देने वाला व्यक्ति
- कर योग्य व्यक्ति
- 40 लाख रुपये से अधिक के कारोबार वाली कंपनी
- ई-कॉमर्स एग्रीगेटर के माध्यम से सामान बेचने वाले व्यक्ति
- 20 लाख रुपये या उससे अधिक के वार्षिक राजस्व वाले व्यवसाय

आवश्यक दस्तावेज (Document Required)
- आवेदक का आधार कार्ड की फोटो कॉपी, पैन की फोटो कॉपी
- व्यवसाय क् पता का प्रमाण पत्र
- मालिक की एक पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक डिटेल
- एक पत्र में जीएसटी रजिस्ट्रेशन के लिए अनुरोध
जीएसटी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें (How to do GST Registration)
- जीएसटी पोर्टल https://www.gst.gov.in पर जाएं
- 'Register Now' के विकल्प पर क्लिक करें
- नया रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें
- पूछे जा रहे सभी विवरण को भरें
- राज्य / केंद्र शासित प्रदेश, जिला, व्यवसाय का नाम, पैन, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें
- आपको ओटीपी प्राप्त होगा ओटीपी दर्ज करें
- अब, आगे बढ़ें के विकल्प पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर एक अस्थायी रेफरेंस नंबर संख्या दिखाई देगी।
- अब, जीएसटी पोर्टल पर जाएं
- टैक्सपेयर मेन्यू में रजिस्टर पर क्लिक करें
- टीआरएन का चयन करें
- टीआरएन और कैप्चा दर्ज करें और आगे बढ़ें
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन जमा करें के विकल्प पर क्लिक करे
- सत्यापन कोड दर्ज करें
पंजीकरण पूरा होने के बाद आवेदन संख्या के साथ एक संदेश प्राप्त होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications