SBI Life Certificate: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने पेंशन पाने वाले वरिष्ट नागरिकों के लिए वीडियो जीवन प्रमाणपत्र (VLC) की सेवा शुरू की है। इस सेवा की मदद से पेंशनधारक शाखा में व्यक्तिगत रुप से विजिट किए बगैर अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। पेंशनभोगी अपनी सुविधा के अनुसार बैंक शाखा में बिना गए जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एसबीआई कर्मचारियों के साथ वीडियो कॉल शेड्यूल कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कैसे एसबीआई वीडियो लाइफ सर्टिफिकेट जमा किया जा सकता है।

क्या है पात्रता
- भारतीय स्टेट बैंक में खाता रखने वाले पेंशनभोगीयों को सुविधा मिलती है
- भारत में निवास करने वाले पेंशधारक ही पात्र हैं
- पेंशनभोगी जिसका पैन और आधार पेंशन खाते के साथ जुड़ा हो
- जिनको जिवन प्रमाणपत्र जमां करने की आवश्यकता होती है

VLC के लिए वीडियो कॉल कैसे करें
- पेंशनधारक https://www.pensionseva.sbi/ पर पेंशन सेवा की वेबसाइट पर जाएं और "वीडियोएलसी" के विकल्प को चुनें।
- PensionSeva मोबाइल एप्लिकेशन के लैंडिंग पेज से "वीडियो लाइफ सर्टिफिकेट" जमा करने का विकल्प चुन सकते हैं
वीडियो जीवन प्रमाण पत्र कैसे जमा करें
- एसबीआई की आधिकारिक पेंशनसेवा वेबसाइट पर जाएं या पेंशनसेवा मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
- वेबसाइट के टॉप पर, 'वीडियोएलसी' लिंक पर क्लिक करें। अगर एप यूज करते हैं तो लैंडिंग पेज से, 'वीडियो जीवन प्रमाणपत्र' विकल्प का चयन करें।
- पेंशन से जुड़ा खाता संख्या दर्ज करें। फिर कैप्चा दर्ज करें और बैंक को अपने आधार विवरण का उपयोग करने की अनुमति देने के लिए बॉक्स को चेक करें।
- मान्य खाता बटन पर क्लिक करने के बाद, आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
- आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करें और आगे बढ़ें बटन पर क्लिक करें।
- नए पेज पर, वीडियो कॉल अपॉइंटमेंट शेड्यूल करने के लिए निर्देशों का पालन करें। आपको एसएमएस और ईमेल के माध्यम से कन्फर्म किया जाएगा।
- अपनी सहमति देने के बाद, जो समय मिला है उसके अनुसार वीडियो कॉल में शामिल हों।
- बैंक अधिकारी के साथ फोन कॉल के दौरान, आपको एक ऑथेनटिकेशन कोड बताना होगा और अपना पैन कार्ड दिखाना होगा।
- बैंक अधिकारी को आपका चेहरा रिकॉर्ड करने की अनुमति देने के लिए सत्यापन के बाद कैमरे को स्थिर रखें।
- इस तरह से आप जीवन प्रमाण पत्र जमां कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications