नई दिल्ली, सितंबर 30। आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2021 सामने आ गयी है। एक बार फिर मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट में पहले पायदान पर रहे। उनकी संपत्ति 7,18,000 करोड़ रु रही। ये लगातार 10वां साल रहा, जब वे पहले पायदान पर रहे हैं। लिस्ट में 5,05,900 करोड़ रु की संपत्ति के साथ गौतम अडानी दूसरे नंबर पर रहे। शिव नाडर तीसरे नंबर पर रहे, जिनकी संपत्ति 2,36,600 करोड़ रु रही। इसी तरह एस.पी. हिंदुजा ऐंड फैमिली चौथे, एल.एन. मित्तल 5वें, साइरस पूनावाला छठे और राधाकिशन दमाणी 7वें पायदान पर रहे।
अडानी ने रोज कमाए 1002 करोड़ रु
गौतम अडानी एंड फैमिली ने पिछले एक साल में रोजाना 1,002 करोड़ रुपये कमाए, जिससे उनकी संपत्ति चौगुनी होकर 5,05,900 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 1,40,200 करोड़ रुपये थी। इसने उन्हें भारत का दूसरा सबसे धनी परिवार बना दिया और 59 वर्षीय अडानी को चीन के बोतलबंद पानी उत्पादक झोंग शानशान को एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में पछाड़ने में मदद की।
अडानी के भाई ने भी मचाया धमाल
यह पहली बार है कि गौतम अडानी और उनके दुबई स्थित भाई विनोद शांतिलाल अडानी दोनों आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट, 2021 के अनुसार टॉप 10 में शामिल हुए हैं। अडानी दो पायदान चढ़कर नंबर 2 स्थान पर पहुंच गए हैं। जबकि उनके भाई विनोद शांतिलाल अडानी और परिवार 12 पायदान ऊपर चढ़ कर आठवें सबसे अमीर भारतीय रहे। विनोद अडानी परिवार की संपत्ति 21.2 फीसदी बढ़कर 1,31,600 करोड़ रुपये हो गई।
अंबानी ने रोज कमाए 169 करोड़ रु
आईआईएफएल वेल्थ-हुरुन इंडिया की रिपोर्ट से पता चलता है कि मुकेश अंबानी के भारत के सबसे अमीर परिवार ने बीते एक वर्ष के दौरान रोज 169 करोड़ रुपये कमाए, और उनकी संपत्ति 9 प्रतिशत बढ़कर 7,18,000 करोड़ रुपये हो गई। एचसीएल के शिव नादर और उनके परिवार की संपत्ति 67 फीसदी बढ़ी। दिल्ली स्थित नादर्स ने एक दिन में 260 करोड़ रुपये कमाए।
एल.एन मित्तल की दौलत कितनी बढ़ी
लंदन के 71 वर्षीय एलएन मित्तल और उनके परिवार, जो आर्सेलर मित्तल के मालिक हैं, की संपत्ति 187 प्रतिशत बढ़कर 1,74,400 करोड़ रुपये हो गई। उन्होंने साल के दौरान एक दिन में 312 करोड़ रुपये कमाए। जय चौधरी ने भी भारत के सबसे धनी लोगों के टॉप 10 में अपना स्थान बना लिया। वे इस लिस्ट में शामिल होने वाले नये व्यक्ति हैं। 62 वर्षीय बिजनेस टाइकून की संपत्ति 1,21,600 करोड़ रुपये आंकी गई है। लिस्ट के मुताबिक उन्होंने पिछले एक साल में डेली 153 करोड़ रुपये कमाए हैं।
साइरस एस पूनावाला और राधाकिशन दमानी
पुणे के 80 वर्षीय साइरस एस पूनावाला और उनके परिवार, जो सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मालिक हैं, ने प्रतिदिन 190 करोड़ रुपये कमाए, जिससे परिवार की किस्मत 74 प्रतिशत बढ़कर 1,63,700 करोड़ रुपये हो गई। मुंबई के राधाकिशन दमानी एंड फैमिली, जो एवेन्यू सुपरमार्ट्स के मालिक हैं, ने एक दिन में 184 करोड़ रुपये कमाए और उन्हें भारत में सातवें सबसे अमीर परिवार का स्थान मिला। 54 वर्षीय कुमार मंगलम बिड़ला और उनका परिवार 1,22,200 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ नौवें सबसे अमीर हैं। उनकी संपत्ति में 230 फीसदी की बढ़त हुई है। मुंबई के रहने वाले इस परिवार ने रोजाना 240 करोड़ रु कमाए हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications