आईसीआईसीआई बैंक में अगर आपका खाता है तो यह खबर जरुर पढ़ें। बैंक ने एफडी की दरों में बड़ा बदलाव किया है। जी हां आईसीआईसीआई बैंक ने एफडी रेट्स में 50 आधार अंकों की कटौती का ऐलान किया है।
नई दिल्ली: आईसीआईसीआई बैंक में अगर आपका खाता है तो यह खबर जरुर पढ़ें। बैंक ने एफडी की दरों में बड़ा बदलाव किया है। जी हां आईसीआईसीआई बैंक ने एफडी रेट्स में 50 आधार अंकों की कटौती का ऐलान किया है। जानकारी दें कि फिक्स्ड डिपॉजिट दरों में इस कटौती को बीते कल यानी 11 मई से लागू भी कर दिया गया है।

प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक द्वारा इस कटौती के बाद अब 1 साल तक की एफडी पर 5.25 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। जबकि, एक साल से अधिक की एफडी पर यह दरें 5.7-5.75 फीसदी के करीब होंगी। मालूम हो कि इसके पहले आईसीआईसीआई बैंक 25 से 50 आधार अंक ज्यादा का ऑफर देता था। दरअसल, लॉकडाउन की वजह से क्रेडिट की मांग कम होने की वजह बैंक ने यह फैसला लिया है। बैंकों में पर्याप्त लिक्विडिटी है और वो अब ये नहीं चाहते हैं कि उनके पास डिपॉजिट्स इनफ्लो बढ़े।
जानें बैंक की क्या हैं नईं ब्याज दरें
मालूम को कि बैंक द्वारा इस कटौती के बाद 2 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें इस प्रकार हैं।
- 7 से 14 दिनों की एफडी पर 3.25 फीसदी।
-15 से 29 दिन के लिए 3.50 फीसदी।
-30 से 45 दिन के लिए 3.75 फीसदी।
-और 46 से 60 दिन के लिए एफडी पर यह 4.25 फीसदी है।
-61 दिन से 90 दिन, 91 से 120 दिन और 121 से 184 की एफडी पर 4.25 फीसदी की दर से ही ब्याज मिलेगा।
- जबकि 185 दिन से 289 दिन के लिए यह 4.75 फीसदी है।
-290 दिन से 1 साल में एक दिन कम तक के लिए नई ब्याज दर 5.25 फीसदी है।
- वहीं सीनियर सिटीजंस के लिए सभी अवधि के लिए 0.50 फीसदी अधिक दर से ब्याज मिलेगा।
आईसीआईसीआई बैंक ने मारी बाजी, हुआ बंपर मुनाफा
आईसीआईसीआई बैंक का बीते वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 6.91 प्रतिशत बढ़कर 1,251 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक ने कोविड-19 महामारी के संभावित प्रभाव के लिए 2,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। तिमाही के दौरान एकल आधार पर निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक का शुद्ध लाभ 26 प्रतिशत बढ़कर 1,221 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 969 करोड़ रुपये था। पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में एकल आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ 135 प्रतिशत बढ़कर 7,930.81 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। संपत्ति के मोर्च पर बात की जाए, तो 31 मार्च, 2020 तक बैंक की सकल गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) कुल ऋण का 5.53 प्रतिशत थीं। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक का सकल एनपीए 6.70 प्रतिशत था। जबकि दिसंबर तिमाही में यह 5.95 प्रतिशत के स्तर पर थीं।
एसबीआई ने सेविंग्स अकाउंट पर घटाया है ब्याज दर
बता दें कि पिछले महीने में ही भारतीय स्टेट बैंक ने भी बचत दरों को घटाया था, जिसे 15 अप्रैल से लागू भी कर दिया गया। एसबीआई अब सेविंग्स डिपॉजिट पर 2.5 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है। किसी भी भारतीय बैंक द्वारा सेविंग्स डिपॉजिट पर दिया जाने वाला यह सबसे न्यूनतम ब्याज दर है। पिछले महीने तक एसबीआई 3.25 फीसदी की दर से इस बचत खाते पर ब्याज देता था। 11 मार्च को इसे घटाकर 2 फीसदी कर दिया गया था। एसबीआई ने कहा था कि उसके पास पर्याप्त लिक्विडिटी है, ऐसे में वह आगे भी डिपॉजिट इनफ्लो को कम करना चाहता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications