नयी दिल्ली। कोरोना संकट और फिर लॉकडाउन ने लोगों की आर्थिक हालत को बुरी तरह प्रभावित किया। इससे लोन की ईएमआई एक बहुत बड़ा़ बोझ साबित हो रही है। ऐसे में अपने लोन ग्राहकों को राहत देने के लिए देश के प्रमुख प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने अपनी लोन ब्याज दरों में कटौती की है। इससे आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों की ईएमआई कम हो जाएगी। लॉकडाउन के चलते खराब हो चुकी आर्थिक स्थिति के बीच बैंक का ये फैसला ग्राहकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। आइये जानते हैं कितनी कम हुई लोन पर ब्याज दर और अब आप पर कितना कम बोझ पड़ेगा।
आईसीआईसीआई बैंक ने दी राहत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईसीआईसीआई बैंक ने लोन की ब्याज दरों में 15 बेसिस पॉइंट्स यानी 0.15 फीसद की कटौती की है। सीएनबीसी टीवी18 की खबर के अनुसार प्रमुख प्राइवेट बैंक ने ग्राहकों को राहत देते हुए सभी अवधियों के लिए लोन की ब्याज दरों में 15 बेसिस पॉइंट्स की कटौती कर दी। आईसीआईसीआई बैंक के इस निर्णय से इसके होम, ऑटो और पर्सनल लोन लेने ग्राहकों की ईएमआई घट जाएगी।
एसबीआई ने भी दिया तोहफा
एसबीआई ने भी होम लोन सहित अन्य लोन रेट में कटौती का ऐलान कर दिया है। इससे महिलाओं के लिए होम लोन की ब्याज दर 7 फीसदी से भी कम रह गई है। बैंक की नई ब्याज दर 1 जुलाई से लागू हो चुकी है। एसबीआई के 30 लाख रु तक के लोन पर ब्याज दर 7.00 फीसदी रह गई है, जो महिलाओं के लिए 5 बेसिस पॉइंट्स की छूट के साथ 6.95 फीसदी रहेगी। वहीं 30 से 75 लाख रु तक के लोन पर 7.25 फीसदी (महिलाओं के लिए 7.20 फीसदी) और 75 लाख रु से अधिक के लोन पर 7.35 फीसदी (महिलाओं के लिए 7.30 फीसदी) ब्याज दर रहेगी।
आईसीआईसीआई बैंक : एफडी पर लोन
आईसीआईसीआई बैंक ने हाल ही में एक नई सुविधा शुरू की है। नई सुविधा के तहत ग्राहकों को 1 करोड़ रुपये तक का एजुकेशन लोन दिया जाएगा। नई फैसिलिटी के दरिए बैंक के ग्राहकों को एजुकेशन लोन के लिए तत्काल स्वीकृति पत्र मिलेगा। इससे आईसीआईसीआई बैंक के लाखों प्री-अप्रूव्ड ग्राहकों को बेनेफिट मिलेगा जो अपनी एफडी पर पूरी तरह से डिजिटल प्रोसेस के जरिए आसानी से एजुकेशन लोन ले सकेंगे।
आईसीआईसीआई बैंक : घर बैठे सुविधाएं
आईसीआईसीआई बैंक ने एक और खास सुविधा शुरू की है। इसके जरिए रिटेल ग्राहक वीडियो इंटरेक्शन माध्यम से नो योर कस्टमर (केवाईसी) प्रोसेस पूरा कर सकते हैं। बैंक ने नए ग्राहकों के लिए इस फैसिलिटी के जरिए बचत खाता और सैलेरी अकाउंट खोलने के साथ ही पर्सनल लोन लेने की सुविधा भी शुरू की है। यानी अब आप आईसीआईसीआई बैंक की नई वीडियो इंटरेक्शन सुविधा से घर बैठे बचत खाता, सैलेरी अकाउंट खोल सकते हैं और पर्सनल लोन भी हासिल कर सकते हैं। बैंक की नई सुविधा के जरिए ग्राहक लोकप्रिय क्रेडिट कार्ड वेरिएंट 'अमेज़न पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड' के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications