नयी दिल्ली। कोरोनावायरस के कारण देश में चल रहे लॉकडाउन के बीच आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है। प्राइवेट सेक्टर के बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने बुधवार को बचत खातों पर ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की है। बैंक ने 2 करोड़ रुपये तक की जमा पर ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती का ऐलान किया है। आईसीआईसीआई बैंक ने कहा है कि नई ब्याज दरें 9 अप्रैल से लागू होंगी। इसका मतलब साफ है कि आईसीआईसीआई बैंक के बचत खाता ग्राहकों को अपनी जमा पर कम ब्याज मिलेगा। बता दें कि हाल ही में कई अन्य बैंकों ने भी बचत खाते और एफडी पर ब्याज दरें घटाई हैं। इसी के मद्देनजर आईसीआईसीआई बैंक ने भी अब बचत ब्याज दर घटा दी है।

ये होंगी बैंक की नई ब्याज दरें
आईसीआईसीआई बैंक के बचत खाते में 50 लाख रुपये तक की जमा पर 3.25 फीसदी ब्याज मिलेगा, जबकि अभी तक ये दर 3.50 फीसदी थी। वहीं बचत बैंक खाता जिसमें 50 लाख रुपये से अधिक मगर 2 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि हो, को 3.75 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। अभी तक इस राशि पर 4 प्रतिशत की मौजूदा दर से ब्याज मिल रहा था। आईसीआईसीआई बैंक ने 2 करोड़ से कम के डिपॉजिट के लिए रिटेल टर्म डिपॉजिट दरों में भी 50 आधार अंकों की कमी की है। नई दर 3 अप्रैल से प्रभावी होगी।
ईएमआई पर दी है राहत
एचडीएफसी और कोटक महिंद्रा के साथी ही आईसीआईसीआई बैंक ने भी ईएमआई पर राहतदी है। बैंक ने ट्वीट करके कहा है कि आरबीआई के कोरोनावायरस पर राहत पैकेज की तर्ज पर बैंक ने अपने ग्राहकों को लोन और क्रेडिट सुविधाओं का भुगतान करने या 31 मई 2020 तक मोहलत की सुविधा दी है। बैंक के ग्राहक चाहें तो ईएमआई दे भी सकते हैं। जो ग्राहक छूट का विकल्प चुनना चाहते हैं तो उनके लिए बैंक ने http://icicibank.com पर लॉग इन करने को कहा है। एचडीएफसी बैंक की तरह आईसीआईसीआई बैंक ने भी साफ कहा है कि मूल राशि पर इस अवधि का ब्याज देना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications