घर खरीदारों के लिए बढ़िया खबर है। एसबीआई, एचडीएफसी के बाद अब आईसीआईसीआई बैंक ने भी होम लोन की ब्याज दरों में कटौती कर दी है तो अगर आप आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक है तो आपको जबरदस्त फायदा हो सकता है।
नई दिल्ली: घर खरीदारों के लिए बढ़िया खबर है। एसबीआई, एचडीएफसी के बाद अब आईसीआईसीआई बैंक ने भी होम लोन की ब्याज दरों में कटौती कर दी है तो अगर आप आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक है तो आपको जबरदस्त फायदा हो सकता है। आईसीआईसीआई बैंक ने आज ऐलान किया कि होम लोन की ब्याज दरें घटाकर 6.7 परसेंट कर दी गई हैं, जो कि 10 साल में सबसे कम है।

आईसीआईसीआई बैंक ने दिया ग्राहकों को तोहफा
आईसीआईसीआई बैंक की नई होम लोन दरें आज यानी 5 मार्च 2021 से ही लागू हैं। ग्राहक 75 लाख रुपये तक का होम लोन 6.7 परसेंट पर ले सकते हैं। इसके बाद होम लोन की दर 6.75 परसेंट रहेगी। अगर कस्टमर सस्ती होम लोन दरों का फायदा उठाना चाहते हैं तो उनके पास 31 मार्च तक का वक्त है, क्योंकि ये स्कीम सिर्फ 31 मार्च 2021 तक ही लागू रहेगी।
वेबसाइट या मोबाइल बैंकिंग ऐप से करें लोन अप्लाई
अगर आप आईसीआईसीआई बैंक के खाताधारक नहीं हैं, तो आप डिजिटल तरीके से भी होम लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए वो बैंक की वेबसाइट या मोबाइल बैंकिंग ऐप iMobile Pay का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा नए ग्राहक करीबी आईसीआईसीआई बैंक की शाखा जाकर भी होम लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ग्राहकों को डिजिटल तरीके से लोन का इंस्टेंट Sanction मिलता है। नवंबर 2020 में आईसीआईसीआई बैंक निजी सेक्टर का पहला बैंक बना जिसका लोन पोर्टफोलियो 2 लाख करोड़ को पार कर गया।
एचडीएफसी ने होम लोन सस्ता किया
एचडीएफसी की ब्याज दरों में कटौती का फायदा सभी मौजूदा होम लोन कस्टमर्स को होगा। होम लोन ग्राहकों के लिए उनकी नई दरें अपने आप रिवाइज्ड होकर कम हो जाएंगी। एचडीएफसी की नई दरें 4 मार्च से ही लागू हो गई हैं। हालांकि जो कस्टमर्स 6.75 परसेंट की न्यूनतम ब्याज दर का फायदा उठाना चाहते हैं, उन्हें बैंक से संपर्क करना होगा जिसके लिए उन्हें फीस भी चुकानी होगी।
एसबीआई होम लोन पर दे रहा खास ऑफर
इसके पहले एसबीआई ने होम लोन पर 0.70 परसेंट की कटौती का ऐलान किया था। एसबीआई न्यूनतम 6.70 परसेंट पर होम लोन दे रहा है। ग्राहक इसका फायदा केवल 31 मार्च तक उठा सकते है। इसके अलावा अगर आप एसबीआई से होम लोन लेते हैं तो आपको प्रोसेसिंग फीस में 100 परसेंट की छूट भी मिल रही है।
कोटक महिंद्रा ने भी सस्ता किया होम लोन
कोटक महिंद्रा बैंक ने होम लोन ब्याज में 0.10 परसेंट की कटौती की है। कोटक महिंद्रा बैंक 6.65 परसेंट पर होम लोन की शुरुआत कर रहा है। इस पेशकश के तहत ग्राहक 31 मार्च तक 6.65 फीसदी पर लोन ले सकेंगे। यह नियम होम लोन और बैलेंस ट्रांसफर दोनों पर लागू होता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications