
MHADA Housing Lottery 2023 : मुंबई के लोगों के पास अब महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) लॉटरी स्कीम के जरिए घर जीतने का मौका होगा। म्हाडा लॉटरी योजना 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 5 जनवरी से हो गयी है। मुंबई वालों को म्हाडा लॉटरी में भाग लेने के लिए म्हाडा के मुंबई विंग में एक बार रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता होगी। यदि आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो इसकी प्रोसेस आगे जानिए।
कब तक है आवेदन का मौका
आप 31 जनवरी या उससे पहले वेबसाइट पर आवेदन जमा कर सकते हैं। लॉटरी ड्रॉ अगले महीने होने की उम्मीद है और लॉटरी के विजेताओं को बाकी पैसे के भुगतान के बाद फ्लैट का कब्जा लेने के लिए म्हाडा कार्यालय को रिपोर्ट करना होगा।
कहां मिलेंगे फ्लैट
न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार स्कीम के तहत 60 प्रतिशत यूनिट्स (फ्लैट) म्हाडा की आवासीय परियोजना के हैं। बाकी मुंबई रिपेयर एंड रीडेवलपमेंट बोर्ड की तरफ से पेश किए जाएंगे। नए आवासीय घर गोरेगांव पश्चिम, सायन, बोरीवली और पवई जैसे क्षेत्रों में मौजूद हैं।
कैसे करें आवेदन
सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट lottery.mhada.gov.in पर जाएं। वहां निर्दिष्ट लॉटरी पर जाएं और रजिस्टर पर क्लिक करें। लॉटरी वेबसाइट पर रजिस्टर करें और अपना यूजरनेम और पासवर्ड बनाएं। प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर करने के लिए अपनी जरूरी जानकारी भरने के लिए प्रोसीड करें। भाग लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की हुई कॉपियां अपलोड करें। निर्दिष्ट लॉटरी और योजना का चयन करें। लॉटरी रजिस्ट्रेशन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें, जो म्हाडा लॉटरी 2023 आवेदन को पूरा करने के लिए आय वर्ग के आधार पर 20,000 रुपये तक हो सकता है।
क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
सभी आवेदकों की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी जरूरी है। किसी भी बच्चे के नाम से कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। जो भी लोग आवेदन करेंगे उनके पास महाराष्ट्र का डोमिसाइल सर्टिफिकेट होना जरूरी है। निम्न आय वर्ग के फ्लैट के लिए आवेदक की मासिक आय 25,001 रुपये से 50,000 रुपये तक होनी जरूरी। वहीं मध्यम आय वर्ग के फ्लैट के लिए आवेदक की मासिक आय की सीमा 50,001 रुपये से 75,000 रुपये तक है। इसी तरह उच्च आय वर्ग के फ्लैटों के लिए आवेदक की मासिक आय 75,001 रुपये से अधिक होनी जरूरी है।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
जरूरी दस्तावेजों की बात करें तो इनमें आवेदक का आधार कार्ड, आवेदक का जन्म प्रमाण पत्र, महाराष्ट्र का अधिवास प्रमाण पत्र, योग्य ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, बैंक खाता डिटेल, आवेदक का पासपोर्ट, विद्यालय छोड़ने का प्रमाणपत्र और वोटर आईडी कार्ड शामिल हैं।
नोएडा में भी मिल रहे मकान
इधर नोएडा प्राधिकरण भी पूरे नोएडा में 338 फ्लैट बेच रहा है। इनमें एलआईजी, एचआईजी, एमआईजी और डुप्लेक्स फ्लैट शामिल हैं। इन फ्लैटों के लिए आवेदन 31 जनवरी तक किए जा सकते हैं। ये फ्लैट नोएडा सेक्टर 52, सेक्टर 61, सेक्टर 71, सेक्टर 73, सेक्टर 82, सेक्टर 93, सेक्टर 99, सेक्टर 118 और सेक्टर 135 में मौजूद हैं। एलआईजी फ्लैट 66.82 वर्ग मीटर के हैं और इनकी कीमत 45 लाख रुपये से 76 लाख रुपये तक है। सेक्टर 99 में 5 एमआईजी फ्लैट हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications