नई दिल्ली, जनवरी 3। क्या आप 2021 में डॉगकोइन या शीबा इनु जैसे मीमकॉइन से मुनाफा कमाने से चूक गये। तो परेशान न हों क्योंकि अभी भी कुछ ऐसी क्रिप्टोकरेंसी हैं, जो इस साल बढ़िया रिटर्न दे सकती हैं। वैसे पिछले साल डॉगकोइन और शीबा इनु बिटकॉइन और एथेरियम जैसी प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी को पीछे छोड़ते हुए काफी लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बनने में कामयाब रहीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार ट्रैकर कॉइनमार्केटकैप पर शीबा इनु सबसे ज्यादा देखे जाने वाली क्रिप्टो बन गयी। इस समय 20 अरब डॉलर से अधिक मार्केट वैल्यू के सहारे ये दुनिया की 13वीं सबसे बड़ी क्रिप्टो है। ये मार्केट कैपिटल के अनुसार टॉप 10 सिक्कों की लिस्ट में भी शामिल होने में कामयाब रही। यदि आप 2022 में क्रिप्टो से पैसा कमाना चाहते हैं तो हम आपको अब तक कुछ कम मशहूर कॉइन की जानकारी देंगे।
2021 कैसा रहा
शीबा इनु और डॉगकोइन को मजाक के तौर पर शुरू किया गया था। मगर इन दोनों ही क्रिप्टो ने 2021 में कई लोगों को करोड़पति बनाया। अब निवेशक 2022 के लिए ऐसे क्रिप्टो की तलाश कर रहे हैं जो शीबा इनु और डॉगकोइन से टक्कर ले सकें। आइए जानते हैं ऐसे कॉइन्स की डिटेल।
डोगेलॉन मार्स
डोगेलॉन मार्स एक डॉग-थीम वाला मीम कॉइन है, जो डॉगकोइन और शीबा इनु जैसे डॉग थीम वाले कॉइन के उदाहरण को ही फॉलो कर रहा है। डोगेलॉन मार्स मीम कॉइन स्पेस में लोकप्रिय होता जा रहा है। इसकी वजह है इसका नाम। इसका नाम डॉगकोइन और एलोन मस्क को मिल कर बन रहा है। वैसे भी एलन मस्क डॉगकॉइन के समर्थक और मंगल पर जाने की इच्छा रखते हैं। डोगेलॉन मार्स के 300,000 से अधिक ट्विटर और टेलीग्राम पर 84,000 से अधिक फॉलोअर हैं।
एवरग्रो में है मौका
बहुत से लोगों ने एवरग्रो (ईजीसी) के बारे में नहीं सुना होगा, क्योंकि इसे सितंबर 2021 में ही लॉन्च किया गया है। एवरग्रो एक डीसेंट्रलाइज्ड प्लेटफॉर्म है जो क्रिप्टो और फिएट करेंसियों के बीच की दूरी को कम करता है। ये क्रिप्टो वर्ल्ड के फायदों को लोगों तक पहुंचाता है। ये बायनेंस स्मार्ट चेन पर आधारि है। ये मुकाबला करने वाली कई क्रिप्टो प्रोजेक्ट की तुलना में 10 गुना तेज ब्लॉक स्पीड और कम शुल्क वाला है। एवरग्रो कॉइनधारकों को क्रिप्टोकरेंसी इतिहास में पहली बार बायनेंस पेग्ड यूएसडी में रिवार्ड मिलते हैं। हर लेन-देन पर टोकन का एक कम प्रतिशत ऑटोमैटिकली पैनकेकस्वैप लिक्विडिटी पूल में ट्रांसफर हो जाता है।
सेफमून
सेफमून प्रोटोकॉल एक डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (डीएफआई) कॉइन है। इसके तीन अहम काम हैं। इनमें रिफ्लेक्शन, एलपी अधिग्रहण और बर्न शामिल हैं। यह आरएफआई टोकनोमिक्स और एक ऑटो-लिक्विडिटी जनरेटिंग प्रोटोकॉल का एक कॉम्बिनेशन है। प्रोटोकॉल का उद्देश्य माइनिंग रिवार्ड, फार्मिंग रिवार्ड और लिक्विडिटी प्रोविजन सहित प्रायर क्रिप्टोकरेंसी की समस्याओं को हल करना है।
बायनेंस कॉइन
बायनेंस कॉइन वॉल्यूम के हिसाब से दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों और ऑल्टकॉइन क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक है। ये 2022 में ग्रोथ करने की क्षमता रखने वाली सबसे अच्छी क्रिप्टोकरेंसी में से एक है। बायनेंस किसी भी स्मार्ट डिवाइस के साथ कम्पेटिबल है और क्रिप्टो निवेशकों को सुरक्षित रूप से ट्रेडिंग शुरू करने की सुविधा देता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications