नयी दिल्ली। कोरोनावायरस के चलते लाइफ इंश्योरेंस लेना अकलमंदी है। अगर आपने अभी तक ऐसी कोई पॉलिसी नहीं ली है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। क्योंकि आपको ऐसा कोई इंश्योरेंस प्लान अलग से लेने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप अपने एयरटेल नंबर पर एक रिचार्ज करवा कर पॉलिसी ले सकते हैं। यानी महज एक रिचार्ज से आपको रिचार्ज बेनफिट भी मिलेंगे और लाइफ इंश्योरेंस भी मिल जाएगा। भारती एयरटेल वर्तमान में भी भारत में काफी अधिक पंसद किया जाने वाला दूरसंचार ब्रांड है। हालाँकि इसके पोर्टफोलियो में वोडाफोन और जियो की तरह बहुत अधिक प्लान नहीं हैं, फिर भी यह अपनी सर्विस के कारण करोड़ों लोगों का पसंदीदा ऑपरेटर है। अब यही एयरटेल ऐसे प्लान लाई है जिनमें रिचार्ज बेनेफिट के साथ इंश्योरेंस कवर भी मिलेगा। एयरटेल बाजार में एकमात्र ब्रांड है जो वर्तमान में बहुत सस्ती कीमतों पर जीवन बीमा कवर दे रही है।
इतने का करें रिचार्ज
यदि आपके पास अभी तक जीवन बीमा कवर नहीं है, तो एयरटेल सिम लें (पहले से है तो भी ठीक है) और 179 रुपये या 249 रुपये का रिचार्ज करें। आपको इसके साथ मिलेगा 4 लाख रुपये तक का कवर। एयरटेल का 179 रुपये के प्रीपेड प्लान में कुल 2 जीबी इंटरनेट डेटा, 300 फ्री एसएमएस और किसी भी नेटवर्क के लिए असीमित कॉलिंग मिलती है। पैक की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
एयरटेल का बिलकुल ऐसे ही बेनेफिट वाला 149 रुपये वाला प्लान भी है। मगर उसमें 179 रुपये वाले प्लान की तरह जीवन बीमा कवर नहीं मिलता। इसके 179 रुपये वाले प्लान में भारती एक्सा जीवन बीमा 2 लाख रुपये का जीवन बीमा देती है। जीवन बीमा योजना केवल 18-54 वर्ष की आयु के लोगों के लिए मान्य है और इसके लिए किसी कागजी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है। जब आप अपने एयरटेल नंबर पर इस प्लान को रिचार्ज करेंगे तो पॉलिसी अपने आप एक्टिवेट हो जाएगी और पॉलिसी सर्टिफिकेट आपको डिजिटल रूप से डिलीवर हो जाएगा।
ऐसे मिलेगा 4 लाख रु का कवर
अगर आपको लगता है कि 2 लाख रु का बीमा बहुत कम है, तो एयरटेल के पास एक और प्लान है जो एक अधिक राशि वाला जीवन बीमा कवर ऑफर करता है। एयरटेल का 249 रुपये का एक दूसरा प्रीपेड प्लान है। इस प्लान में रोज 1.5 जीबी डेटा, असीमित कॉल और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। साथ ही इस प्लान में खास बात यह है कि इस प्लान के साथ आपको एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस की तरफ से 4 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर मिलता है।
जियो-वोडा के पास नहीं ऐसा कोई प्लान
एयरटेल के कॉम्पिटीटर जियो और वोडाफोन के पास भी 249 रुपये के प्रीपेड प्लान हैं, लेकिन इनमें से कोई भी कॉलिंग और इंटरनेट बेनेफिट के अलावा कोई अतिरिक्त बेनेफिट नहीं देता। हालाँकि अब वोडाफोन ने एक डबल डेटा बेनिफिट प्लान पेश किया है। इन प्लान में वैसे तो रोज 1.5 जीबी डेटा मिलता है, मगर अब ये रोज 3 जीबी डेटा प्रदान करते हैं। यह ऑफर 249 रुपये, 349 रुपये और 599 रुपये वाले प्लान्स के लिए लागू है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications