अगर आपने भी एलआईसी पॉलिसी ली है तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। एलआईसी देश की सबसे भरोसेमंद इंश्योरेंस कंपनी है। इस कंपनी की अलग-अलग पॉलिसी में करोड़ों लोगों ने निवेश किया हुआ है।
नई दिल्ली: अगर आपने भी एलआईसी पॉलिसी ली है तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। एलआईसी देश की सबसे भरोसेमंद इंश्योरेंस कंपनी है। इस कंपनी की अलग-अलग पॉलिसी में करोड़ों लोगों ने निवेश किया हुआ है।

कल तक दोबारा चालू करें बंद हो चुकी पॉलिसी
देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम लैप्स पॉलिसी को रिवाइव करने का आखिरी मौका दे रहा है। आप 6 मार्च यानी कल तक बंद हो चुकी पॉलिसी को दोबारा चालू सकते हैं। यह स्पेशल रिवाइवल कैंपेन 7 जनवरी से शुरू हुआ है और और 6 मार्च तक चलेगा।
पॉलिसी दोबारा शुरू करना फायदे का सौदा
एलआईसी के इस स्पेशल रिवाइवल कैंपने के तहत कुछ खास योजनाओं की पॉलिसी को दोबारा शुरू किया जा सकता है। अगर आपने अपनी बंद पॉलिसी को चालू नहीं करवाया तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। आप जीवन बीमा का लाभ नहीं ले पाएंगे। बता दें कि इस स्पेशल रिवाइवल कैंपेन के तहत वही पॉलिसी रिवाइव होंगी जिनके पॉलिसीधारक के किस्त जमा करने में हुई पहली चूक से अब तक पांच साल की अवधि पूरी नहीं हुई है। इसके लिए कई तरह की नियम और शर्तों को ध्यान में रखना होगा। रिवाइवल के लिए पॉलिसीधारकों को लेट फीस और हेल्थ जरूरतों में छूट मिलेगी।
पॉलिसीधारक को लेट फीस में मिलेगी छूट
लैप्स पॉलिसी रिवाइव कराने की स्थिति में पॉलिसीहोल्डर्स को 1 लाख रुपए तक वार्षिक प्रीमियम पर लेट फीस में 20 फीसदी या अधिकतम 2,000 रुपए की छूट मिलेगी। अगर किसी पॉलिसीधारक का वार्षिक प्रीमियम 1 लाख से 3 लाख रुपए के बीच है तो उसे 25 फीसदी या अधिकत 2.500 रुपए की छूट मिलेगी। वहीं, 3,00,001 रुपए और ज्यादा के प्रीमियम पर 30 फीसदी या 3,000 रुपए की छूट मिलेगी।
जबकि हेल्थ इंश्योरेंस, टर्म इंश्योरेंस और मल्टीपल रिस्क पॉलिसीज जैसे हाई रिस्क प्लान्स के मामले में लेट फीस में कोई छूट नहीं मिलेगी। ऐसी पॉलिसियां जो प्रीमियम भुगतान वाले टर्म में लैप्स हो चुकी हैं और रिवाइवल डेट तक जिनका पॉलिसी टर्म पूरा नहीं हुआ है, उन्हें इस कैंपेन में रिवाइव कराया जा सकेगा।
पॉलिसी चालू करने से पहले जान लें ये
लैप्स हो चुकी पॉलिसी को दोबारा चालू कराने से पहले कुछ बातों पर गौर कर लें, सबसे पहले यह जान लें कि, पॉलिसी दोबारा चालू कराने से नई पॉलिसी खरीदना कभी कभी अधिक किफायती रहता है। वहीं दूसरा, इंश्योरेंस कंपनियां अक्सर पॉलिसी रिवाइवल कैंपन चलाती हैं। ऐसे में लैप्स हो चुकी पॉलिसी को दोबारा चालू कराना ज्यादा सस्ता पड़ता है।
ऑनलाइन एलआईसी पॉलिसी को आधार से ऐसे करें लिंक
- एलआईसी की बेवसाइट www.licindia.in पर क्लिक करें
- वेबसाइट खुलने के बाद यह होम पेज खुलेगा
- https://www.licindia.in/Home/Link_Aadhaar_and_PAN_to_Policy
- लिंक पर क्लिक करने पर बीमा कंपनी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट देगी। इसके निर्देश पढ़ें।
- यूआईडीएआई के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को भरना होगा। इसी मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
- अगर आपका मोबाइल नंबर आधार में अपडेट नहीं है तो आपको एलआईसी के नजदीकी आधार लिंकिंग सेंटर पर जाना होगा। चेकलिस्ट पढ़ने के बाद। पेज के बॉटम (निचले हिस्से में) प्रोसीड बटन पर क्लिक करें।
- यहां आप आधार के अनुसार आपना पूरा नाम , जन्म तिथि, पिता / पति / पत्नी का नाम, आधार संख्या, पॉलिसी नंबर, पैन आदि जैसे विवरण को भर दें।
- गेट ओटीपी लिंक पर क्लिक करें और आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंकेज हो जाने के बाद यूजर्स को एक सफल होने का मैसेज आएगा। जो कि बताएगा कि आपकी पॉलिसी से लिंकिंग का रजिस्ट्रेशन पूरा हो चुका है।
यूआईडीएआई एवं यूनीक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया, जो कि आधार जारी करता है के साथ वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको मेल या फिर मैसेज के जरिए इसकी सूचना दे दी जाएगी। हालांकि इस प्रक्रिया के पूरा होनें में कुछ वक्त लग सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications