नई दिल्ली, अगस्त 27। कुछ दिनों पहले जुलाई में उत्तर प्रदेश (यूपी) में मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना का विज्ञापन जारी हुआ था। यूपी में 100 आकांक्षी ब्लॉकों के विकास में तेजी लाने में सरकार अपने प्रयासों में जुट गई है। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 अगस्त रखी गई थी। अब सरकार प्रयास कर रही है कि इस योजना के तहत शोधार्थियों का चयन 8 सितंबर तक कर लिया जाए। यदि आपने भी इसमें आवेदन किया है तो आप भी इन सात बातों का जरूर ध्यान रखें।
8 तारीख को होगा चयन
अधिकारियों के अनुसार 8 सितंबर से पहले मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम के तहत 100 लोगों को चुन लिया जायेगा। यूपी सरकार के द्वारा इसके लिए आईआईटी और एनआईटी और बहुत से अन्य संस्थानों के करीब 26686 छात्रों 100 शोध छात्रों को चुनने की योजना है।
26,686 लोगों ने किया था आवेदन
राज्य योजना विभाग के सचिव आलोक कुमार कि तरफ से कहा गया था कि हमे 100 शोधार्थियों की नियुक्ति के लिए लगभग 26,686 आवेदन प्राप्त हुए है। एक वर्ष की अवधि के लिए फैलोशिप कार्यक्रम के लिए।
100 लोगों का होगा चयन
सरकार ने नीति आयोग के महत्वाकांक्षी जिलों की तर्ज पर 100 आकांक्षी ब्लॉकों का चयन किया है। जिसे जनवरी 2018 में प्रधानमंत्री के द्वारा लॉन्च किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य देश के 112 जिलों के त्वरित और प्रभावी परिवर्तन का लक्ष्य है।
कितना मिलेगा वेतन भत्ता
चयनित उम्मीदवार को 30 हजार रूपये महीने का भुगतान किया जाएगा। उन्हे विकास खंड के भीतर आवासीय सुविधा के साथ-साथ क्षेत्र के दौरे के लिए दस हजार महीने का पारिश्रमिक भी दिया जायेगा। जहा पर फैलो कार्य करेंगे।
आखिरी तारीख 24 अगस्त थी
यूपी सरकार की तरफ से फेलोशिप के क्षेत्र में अध्ययनरत प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्रों जिनकी उम्र 40 वर्ष से कम है उन लोगो ने इसमें आवेदन किया था। जिसकी अंतिम तारीख 24 अगस्त थी। फेलोशिप के मुख्य क्षेत्रों में डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईटी, बायोटेक्नोलॉजी, मशीन लर्निंग आदि शामिल है।
सरकार प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएगी
इसके लिए यूपी सरकार प्रथम श्रेणी या न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक या उच्च शैक्षणिक योग्यता के साथ हिंदी में स्नातकोत्तर या पीएचडी करने वाले छात्रों को भी आवेदन करने के लिए कहा गया था।
सरकार की मिलेगा स्टूडेंट्स के अनुभव का फायदा
लखनऊ यूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्र विभाग के पूर्व प्रमुख प्रोफेसर यशवीर त्यागी कि तरफ से कहा गया 'यह एक अभिनव योजना है जो युवा शोधकर्ताओं को रोजगार और मूल्यवान अनुभव प्राप्त करने के अलावा जमीनी स्तर पर विकास की प्रॉब्लम्स और कार्यक्रमों को समझने का अवसर प्रदान करेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications