
Imagicaaworld Entertainment Share : एक स्मॉल कैप स्टॉक जिसकी कीमत 55 रुपये से कम है, पिछले कुछ वर्षों में अपने मजबूत रिटर्न के लिए खबरों में है। ये है इमेजिकावर्ल्ड एंटरटेनमेंट लिमिटेड का शेयर। इस शेयर ने महज 3 साल की अवधि में करीब 1350 फीसदी का रिटर्न दिया है। आज भी यह एनएसई पर 8.94 फीसदी की तेजी के साथ 54.20 रु पर बंद हुआ। कंपनी का शेयर आज कारोबार के दौरान 52 हफ्तों के नए उच्चतम लेवल (56.20 रु) पर पहुंच गया।
इनकम में बढ़ोतरी
इमेजिकावर्ल्ड एंटरटेनमेंट लिमिटेड की कुल इनकम दिसंबर 2022 तिमाही में 76.17 करोड़ रुपये रही, जो पिछली तिमाही में रही 37.64 करोड़ रु की इनकम से 102.38 फीसदी की जोरदार बढ़ोतरी रही। कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 2230.51 करोड़ रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का निचला स्तर रहा है 12.45 रु।
3 साल का रिटर्न
8 मई 2020 को कंपनी का शेयर एनएसई पर 3.75 पर था, जबकि आज यह 54.20 रु पर बंद हुआ है। यानी यह 3 साल से कम समय में 1345.33 फीसदी उछला है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 14.45 लाख रु से अधिक बन गये होंगे। 3 साल से कमय में 1300 फीसदी से अधिक रिटर्न आपको शेयरों के अलावा और कहीं नहीं मिल सकता।
1 साल तक का रिटर्न
इमेजिकावर्ल्ड एंटरटेनमेंट लिमिटेड के शेयर का एक साल का रिटर्न रहा है 277.7 फीसदी। 2023 में अब तक कंपनी ने 41.88 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं इसके 6 महीनों का रिटर्न रहा है 57.10 फीसदी। एक महीने में इसने 49.93 फीसदी मुनाफा कराया है। इसके 5 दिनों का रिटर्न 39.33 फीसदी रहा है।
क्या है कंपनी का बिजनेस
इमेजिकावर्ल्ड एंटरटेनमेंट लिमिटेड एंटरटेनमेंट फैसिलिटीज ऑफर करती है। इमेजिकावर्ल्ड एंटरटेनमेंट थीम पार्क, वाटर स्पोर्ट्स, स्नो वर्ल्ड, किड्स राइड्स और अन्य इसी तरह की सुविधाएं प्रदान करती हैं। कंपनी को 2010 में शुरू किया गया था और यह मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में काम करती है।
आज कैसा रहा शेयर बाजार
8 मार्च को उतार-चढ़ाव वाले सत्र में शेयर बाजार बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ। आखिर में सेंसेक्स 123.63 अंक या 0.21 फीसदी बढ़ कर 60,348.09 पर रहा और निफ्टी 42.90 अंक या 0.24 फीसदी बढ़ कर 17,754.40 पर बंद हुआ। आज लगभग 1894 शेयरों में तेजी आई, जबकि 1502 शेयरों में गिरावट आई और 119 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज निफ्टी पर इंडसइंड बैंक, अडानी पोर्ट्स, अडानी एंटरप्राइजेज, बजाज ऑटो और महिंद्रा एंड महिंद्रा सबसे ज्यादा फायदा कराने वाले शेयर रहे, जबकि गिरने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, अपोलो हॉस्पिटल्स और इंफोसिस शामिल रहे। आज पावर इंडेक्स में लगभग 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि आईटी, मेटल, फार्मा और रियल्टी शेयरों में बिक्री देखी गयी। वहीं कैपिटल गुड्स और ऑटो इंडेक्स में 1 प्रतिशत की वृद्धि आई। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.60 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.3 फीसदी की तेजी आई। आज भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले गिरा। डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे कमजोर हुआ। यह 81.92 के पिछले बंद भाव के मुकाबले साथ 82.05 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications